विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या पर करें राशि अनुसार दान, चमक जाएगी आपकी किस्मत

Published: Tue, 30 Jul 2024 11:05 AM (IST)

सावन के महीने में हरियाली अमावस्या 04 अगस्त को मनाई जाएगी। यह पर्व महादेव और माता पार्वती को समर्पित है। ...और पढ़ें

Hariyali Amavasya Daan List: हरियाली अमावस्या पर जरूर करें दान
Hariyali Amavasya Daan List: हरियाली अमावस्या पर जरूर करें दान

HighLights

  1. अमावस्या पर शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।
  2. इस दिन स्नान-ध्यान और जप-तप किया जाता है।
  3. इसके अलावा श्रद्धा अनुसार दान करने का भी विधान है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Hariyali Amavasya 2024 Daan: हर महीने अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। इस खास असवार पर अधिक संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके बाद श्रद्धा अनुसार दान करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को पुण्य की प्राप्ति होती है। सावन के महीने में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या ( Hariyali Amavasya 2024) के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: Hariyali amavasya 2024: हरियाली अमावस्या पर इन चीजों का दान करें, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति

  

हरियाली अमावस्या पर राशि अनुसार दान

  • मेष राशि के जातक हरियाली अमावस्या पर महादेव की पूजा करें और लाल रंग के वस्त्र, मसूर दाल और लाल मिर्च का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातकों के लिए हरियाली अमावस्या पर चावल और चीनी का दान करना बेहद फलदायी साबित होता है।  
  • मिथुन राशि के जातक हरियाली अमावस्या पर महादेव को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को भोजन कराएं। इससे करियर में सफलता प्राप्त होगी।
  • कर्क राशि के जातक हरियाली अमावस्या के अवसर पर मौसमी फलों का दान करें। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं।
  • सिंह राशि के जातक हरियाली अमावस्या पर पूजा के बाद कपड़े का दान करें। ऐसा करने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
  •  कन्या राशि के जातक पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए हरियाली अमावस्या पर चप्पल का दान करें।
  • तुला राशि के जातक हरियाली अमावस्या पर अनाज का दान करें। ऐसा करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होगा।

  • वृश्चिक राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन गरीबों और जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करें।
  • धनु राशि के जातक हरियाली अमावस्या की तिथि पर तिल, जौ और चावल का दान करें।
  • मकर राशि के जातक हरियाली अमावस्या पर पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए छाता का दान करें। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं।
  • कुंभ राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इससे जीवन में अन्न और धन की कमी नहीं होगी।  
  •  मीन राशि के जातक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए हरियाली अमावस्या पर  चावल, दाल, चीनी, सौंफ और सुपारी का दान करें।

हरियाली अमावस्या 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सावन माह की अमावस्या तिथि 03 अगस्त, 2024 को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं, इसका समापन 04 अगस्त, 2024 को दोपहर 04 बजकर 42 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार सावन की हरियाली अमावस्या रविवार, 04 अगस्त को मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Hariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या पर सरल विधि से करें महादेव की पूजा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।