Move to Jagran APP

Happy Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भेजें अपने मित्रों,रिश्तेदारों को ऐसे शुभकामना संदेश

Happy Makar Sankranti 2022 भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के पर्व मकर संक्रांति का इंतजार हम पूरे साल करते हैं। ऐसे में आप भी अपने मित्रों रिश्तेदारों को मकर संक्रांति के शुभकामनाएं दे कर उनकी खुशी में शामिल हो सकते हैं।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 02:20 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 03:24 PM (IST)
Happy Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भेजें अपने मित्रों,रिश्तेदारों को ऐसे शुभकामना संदेश
Happy Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भेजें अपने मित्रों,रिश्तेदारों को ऐसे शुभकामना संदेश

Happy Makar Sankranti 2022: तिल गुड़ की मिठास, पंतगों से रंगा आसमान, गंगा-यमुना के तट पर उमड़ा जन सैलाब और भगवान सूर्य का आशीर्वाद ये है मकर संक्रांति के पर्व का उल्लास। भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के पर्व मकर संक्रांति का इंतजार हम पूरे साल करते हैं। पंचांग गणना के अनुसार इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। जो कि अगले दिन 15 जनवरी तक माना जाएगा। ऐसे में आप भी अपने मित्रों, रिश्तेदारों को मकर संक्रांति के शुभकामनाएं दे कर उनकी खुशी में शामिल हो सकते हैं। हम आपको मकर संक्रांति के ऐसे शुभकामना संदेश बता रहे हैं, जिन्हें आप न केवल मित्रों, रिश्तेदारों को भेज सकते हैं बल्कि उन्हें अपने फेसबुक और व्हाट्सएप का स्टेटस भी बना सकते हैं.....

loksabha election banner

मकर संक्रांति के शुभकामना संदेश - 

1-गुड़ की मिठास,

पतंगों की आस,

संक्रांति में मनाओ जमकर उल्लास,

हैप्पी मकर संक्रांति 2022!

2-मीठे गुड़ में मिल गया तिल,

उड़ी पतंग और खिल गया दिल,

हर पल सुख ओर हर दिन शांति,

आप सबको मकर संक्रांति की बधाई

3- सूरज की राशि बदलेगी,

कुछ का नसीब बदलेगा

यह साल का पहला पर्व होगा

जब हम सब मिल कर खुशियां मनाएंगे

Happy Makar Sankranti 2022

4- सपनों को लेकर मन में,

उड़ाएंगे पतंग आसमान में,

ऐसी भरेगी उड़ान जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग.

हैप्पी मकर संक्रांति 2022

5-इस साल की “मकर संक्रांति”

आपके लिए तिल-गुल जैसी मीठी,

और ‘पतंग’ जैसी

ऊँची उड़ान लाए..

हैप्पी मकर संक्रांति..!

6-पल पल सुनहरे फूल खिले,

कभी न हो काँटों का सामना,

जिंदगी आपकी खुशियो से भरी रहे,

संक्रांति पर हमारी यही शुभकामना..

Happy Makar Sankranti 2022!

7- तिल हम है, और गुल आप,

मिठाई हम है, और मिठास आप,

साल के पहले त्यौहार से,

हो रही आज शुरुवात..

आप को हमारी तरफ से,

हैप्पी मकर संक्रांति 2022!

8-खुशियों की आई हैं बहार,

पतंग उडाने का चढ़ा हैं खुमार,

तिल के लड्डू की हैं मिठास,

आपको मुबारक हो संक्रांति का त्योहार!

9- मीठी बोली, मीठी जुबान,

मकर संक्रांति पर यही है पैगाम!

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं...

10- मुंगफली की खुश्बु और गुड़ की मिठास,

दिलों में खुशी और अपनो का प्यार,

मुबारक हो आपको

मकर संक्रांति का त्यौहार!

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 

Koo App

मकर संक्रांति के पर्व की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ... #MakarSankranti - Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) 14 Jan 2022

Koo App

मकर संक्रांति के पावन पर्व की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से यही कामना है कि सब सुखी रहें, सब निरोग रहें, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो। सबके जीवन मे प्रेम, सौहार्द्र और अपनत्व के नवपुष्प पल्लवित हों: CM

View attached media content - CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 14 Jan 2022

Koo App

ॐ हृीं हृीं सूर्याय नम:! शुभता के पर्याय #मकरसंक्रांति की आपको हार्दिक बधाई! #MakarSankranti

View attached media content - Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 14 Jan 2022

Koo App

आप सभी को भगवान सूर्यदेव के उत्तरायण और ऋतु परिवर्तन के प्रतीक मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। देश के विभिन्न प्रदेशों में भिन्न-भिन्न नाम से मनाया जाने वाला यह त्योहार वास्तव में देश की एकता का भी उत्सव है।

View attached media content - Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 14 Jan 2022

Koo App

प्रेम, स्नान, दान, हर्ष के पर्व मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ।

View attached media content - KamalNath (@officeofknath) 14 Jan 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.