विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Lohri 2023 Wishes: इन खास मैसेज के जरिए अपने प्रियजनों को दें लोहड़ी की लख-लख बधाइयां

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Fri, 13 Jan 2023 07:50 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2023 12:15 PM (IST)

Happy Lohri 2023 Whatsapp Status लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। इस साल लोहड़ी ...और पढ़ें

Happy Lohri 2023 Wishes: इन खास मैसेज के जरीए दें लोहड़ी की शुभकामना
Happy Lohri 2023 Wishes: इन खास मैसेज के जरीए दें लोहड़ी की शुभकामना

नई दिल्ली, Happy Lohri 2023 Wishes In Hindi : नए साल आते ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। पंजाबियों का मुख्य त्योहार लोहड़ी इस साल 14 जनवरी को मनाई जाएगी। यह त्योहार किसानों के लिए बहुत खास है। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में लोग लोहड़ी का त्योहार खूब धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन लोग अलाव जलाते हैं, एक-दूसरे को गजक, मूंगफली और मिठाइयां देते हैं। ढोल-नगाड़े बजाकर लोहड़ी का जश्न मनाते हैं। यह त्योहार फसलों को समर्पित किया जाता है। इस दिन सूर्य देवता और अग्नि का आभार प्रकट करते हैं।  इस खास मौके पर आप भी अपने करीबियों को खूबसूरत संदेश भेजकर लोहड़ी की बधाई दे सकते हैं।

1.भांगड़ा-गिद्दा की कर लो तैयारी

आ गई लोहड़ी मनाने की बारी,

अब सब इकट्ठे हो जाओ

आओ मिलकर लोहड़ी मनाओ।

हैप्पी लोहड़ी 2023

Lohri 2023: लोहड़ी आज है कि कल? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

2. पॉपकॉर्न के साथ, मूंगफली रेवड़ी की भरमार,

दिल में खुशी और अपनों का ढेर सारा प्यार,

मुबारक हो आप सभी को लोहड़ी का त्योहार।

लोहड़ी की लख-लख बधाइयां।

हैप्पी लोहड़ी 2023

3.मूंगफली दी खुशबू ते गुर: दी मिठास,

मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग,

दिल दी खुंशी ते आपनों दा प्यार,

मुबारक होवे तुहानूं लोहड़ी दा त्योहार ।

हैप्पी लोहड़ी 2023

Lohri 2023 Dulla Bhatti Lohri Story: आखिरी लोहड़ी में क्यों सुनी जाती है दुल्ला भट्टी की कहानी?

4. गन्ने दे रस तों चिन्नी दी बोरी,

फेर बनी उस्तों मिट्ठी मिट्ठी रेवरी,

रल मिल सारे खइया तिल दे नाल,

ते मनिये अस्सी खुशियां भरी लोहरी।

हैप्पी लोहड़ी 2023

5.लोहड़ी का प्रकाश आपके जीवन को प्रकाशमय कर दे,

आपके सभी दुखों का अंत कर, आपकी झोली खुशियों से भर दे। 

हैप्पी लोहड़ी 2023

6.पंजाबी भंगड़ा ते मक्खन-मलाई,

पंजाबी तड़का ते दाल-फ्राई,

तुहानू लोहड़ी दी लख-लख बधाई।

हैप्पी लोहड़ी 2023

7.फिर आ गयी भंगडे दी वारी

लोहड़ी मनाओ दी करो तैयारी,

अग्ग दे कोल सारे आओ

सुन्दरिये मुनदरिये जोर नाल गाओ,

लोहड़ी दी आप ते आपदे पूरे परिवार नु बधाई।

हैप्पी लोहड़ी 2023

8.लोहड़ी की आग की ताप में जल जाएं आपके हर गम

इस पर्व का प्रकाश आपकी जिन्दगी को कर दे रौशन।

हैप्पी लोहड़ी 2023

9.लोहड़ी आये बनके उजाला

खुल जाए आपकी किस्मत का ताला

आप पर मेहरबान हो ऊपर वाला

चांद भी करे आप पर ही उजाला।

हैप्पी लोहड़ी 2023

10.सर्दी की थरथराहट में मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास के साथ,

लोहड़ी मुबारक हो आपको दोस्ती और रिश्ते की गर्माहट के साथ।

हैप्पी लोहड़ी 2023

Picture Courtesy: Freepik