कजरी तीज 2026: अपनों को भेजें ये खूबसूरत बधाई संदेश और शुभकामनाएं
पूरे देश में 31 अगस्त को कजरी तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें सुहागिनें पति की ...और पढ़ें

कजरी तीज 2026 शुभकामनाएं और संदेश
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में आज यानी 31 अगस्त, सोमवार के दिन कजरी तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरियाली तीज और हरियाली तीज की तरह कजरी तीज पर भी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए कामना करती हैं और निर्जला व्रत का पालन करती हैं।
इसके साथ ही कुंवारी लड़कियां भी अच्छा पति पाने के लिए यह व्रत करती हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में पढ़ें कुछ बधाई से जुड़े संदेश और दूसरी महिलाओं को भी इसे भेजे।
Kajari teej 2026 Wishes
-1788088528551.webp)
मेहंदी रचे आपके हाथों में गहरी,
भादों की फुहारों से खिले ये कजरी।
सुहाग रहे सलामत, उम्र हो लंबी,
खुशियों से भर जाए आपकी ये तीज सजी।
कजरी तीज की बहुत-बहुत बधाई!
व्रत है शिव-गौरी के अमर प्यार का,
त्योहार है सुहाग और मनमोहक श्रृंगार का।
भोलेनाथ और माता पार्वती का मिले आशीर्वाद,
सदा खुशियों से आबाद रहे आपका परिवार।
हैप्पी कजरी तीज!
Kajari teej 2026 Wishes in hindi
पेड़ों पर पड़े हैं झूले, सखियों का है साथ,
कजरी के गीतों से महके हर दिन और रात।
आपके जीवन में भी हमेशा यूं ही रहे मिठास,
तीज का ये पर्व लाये आपके लिए कुछ खास।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
भादों की काली घटाएं और पिया का हो साथ,
जन्म-जन्म तक छूटे ना एक-दूजे का हाथ।
कजरी तीज का ये पावन और सच्चा उपवास,
आपके रिश्ते में लाये और भी अटूट विश्वास।
तीज की सप्रेम शुभकामनाएं!

Kajari teej 2026
कठिन है व्रत, पर मन में है श्रद्धा भारी,
अपने पिया के लिए सज-धज कर बैठी है हर नारी।
आपकी हर मनोकामना इस तीज पर हो पूरी,
कभी न आए आप दोनों के बीच कोई दूरी।
कजरी तीज की ढेरों बधाइयां!
रिमझिम बरसे बदरिया, मन मोहे ये मौसम,
कजरी तीज का ये त्योहार है बड़ा ही पावन।
आपके घर-आंगन में सदा छाई रहे खुशहाली,
और जीवन में हमेशा रहे सुख की हरियाली।
कजरी तीज की मंगलकामनाएं!
Happy Kajari teej 2026 Wishes in hindi
इंतजार है चांद का, और पिया के दीदार का,
ये दिन है अखंड सौभाग्य और सच्चे प्यार का।
आपका सुहाग हमेशा चांद सा चमकता रहे,
और जीवन खुशियों की खुशबू से महकता रहे।
कजरी तीज की शुभ बेला पर बधाई!
यह भी पढ़ें- कजरी तीज पर भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, व्रत और पूजा का नहीं मिलेगा पूरा फल
यह भी पढ़ें- कजरी तीज पर चंद्रमा को अर्घ्य देने का महत्व, जानिए चांद को जल चढ़ाने से कैसे मिलता है अखंड सौभाग्य ?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
