Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hartalika Teej 2024 Wishes: प्यार भरे संदेश भेजकर बनाएं हरतालिका तीज को और भी खास

    हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया पर हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2024 Wishes) का व्रत रखा जाता है। इस दिन माता गौरी और भगवान शंकर की पूजा की जाती है। महिलाओं के बीच यह व्रत काफी प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है।

    By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 06 Sep 2024 06:15 AM (IST)
    Hero Image
    Hartalika Teej 2024 Wishes: प्यार भरे संदेश भेजकर बनाएं हरतालिका तीज को और भी खास।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल भाद्रपद माह में हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है, जिसका महिलाओं का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह व्रत मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं द्वारा किए जाने का विधान है। इस बार हरतालिका तीज का पर्व शुक्रवार, 06 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। ऐसे में आप अपने प्रियजनों को ये प्यार भरे संदेश (Happy Hartalika Teej 2024 Wishes) भेजकर इस पर्व की बधाई दे सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरतालिका तीज की शुभकामनाएं (Hartalika Teej 2024 Wishes)

    हेमंदी से सजे हाथ

    नव-विवाहित की खनकती चूड़ियों

    और घेवर की मिठास

    मुबारक हो आपको हरियाली तीज का त्यौहार !


    हरतालिका तीज है त्योहार मधुर प्यार का

    दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का

    बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया

    हर जनम में मिलन हो हमारा साथिया।

    चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार

    आपको मुबारक हो

    हरतालिका तीज का त्यौहार ! 

    यह भी पढ़ें - Hartalika Teej Vrat 2024: क्या कुंवारी कन्या भी रख सकती है हरतालिका तीज का व्रत? जरूर जान लें ये बातें

    तीज व्रत रखा मैंने बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ।

    हो लंबी उम्र पति की और हर जन्म मिले एक दूसरे का साथ।


    इस तीज आपको अपना

    मनचाहा वर मिल जाए

    करो मां पार्वती से प्रार्थना

    आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाए।


    भादो लाया है तीज का त्योहार

    बुला रही है आपको खुशियों की बहार।

    कठिन तपस्या कर गौरी

    ने तब शिव को पाया था

    इस कठिन व्रत में गौरी

    ने वर्षों ध्यान लगाया था ! 


    मां पार्वती आप और आपके परिवार पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखें।

    सौभाग्यवती होने का मिले आशीर्वाद, परिवार हो खुशहाल।

    यह भी पढ़ें - Hartalika Teej Vrat Katha 2024: हरतालिका तीज की पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा मनचाहा वर

    आपका तप रंग लाए

    मां अपना आर्शीवाद बरसाएं

    घर आपके खुशहाली आए

    आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं

    हरतालिका तीज की शुभ कामनाएं।


    तू जहां भी रहे,

    सलामत रहे यही तमन्ना हमारी है,

    तेरे ही नाम से गुज़ार लूंगी जिन्दगी,

    तूने मेरी दुनिया संवारी है

    हरतालिका तीज की शुभकामनाएं


    हरितालिका तीज का त्‍योहार है,

    गुझियों की बहार है,

    पेड़ों पर पड़े हैं झूले,

    दिलो में सबके प्यार है!

    हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।


    आज का दिन मां पृथ्वी

    मुझे शक्ति और भक्ति दें

    ज्ञान और बुद्धि दें,

    रूप और रंग दें,

    पिया का संग दें।