विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Guru Ravidas Jayanti Wishes 2023: आज है संत रविदास जयंती, दोस्त और रिश्तेदारों को भेजें शुभकामनाएं

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Sat, 04 Feb 2023 07:40 PM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2023 11:35 AM (IST)

Happy Guru Ravidas Jayanti 2023 प्रत्येक वर्ष माघ मास की पूर्णिमा तिथि के संत रविदास जयंती मनाई जाती है। इस ...और पढ़ें

Happy Ravidas Jayanti Wishes 2023: संत रविदास जयंती पर सगे-संबंधियों को भेजें यह संदेश।
Happy Ravidas Jayanti Wishes 2023: संत रविदास जयंती पर सगे-संबंधियों को भेजें यह संदेश।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Happy Ravidas Jayanti Wishes 2023: माघ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन संत रविदास जयंती पर्व धूम-धाम से मनाई जाती है। इस विशेष अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रम और कीर्तन आयोजित किए जाते हैं। इस दिन संत रविदास जी के वचन और दोहे का पाठ किया जाता ही। इतिहासकारों में संत रविदास जी की जन्मतिथि को लेकर मतभेद है। संत रविदास जी ने समाज से ऊंच-नीच के भेद को दूर करने के लिए कई दोहे और वचनों को जन-जन तक पहुंचाया था। इनसे ही प्रभावित होकर कृष्णभक्त मीरा ने अध्यात्म का अपनाकर अपना जीवन श्री कृष्ण के नाम कर दिया था। इस विशेष दिन पर अपने सगे-संबंधियों को ये खास संदेश जरूर भेजें।

संत रविदास जयंती की ढेरों शुभकामनाएं (Happy Guru Ravidas Jayanti Wishes 2023)

1. जाति-जाति में जाति हैं,

जो केतन के पात,

रैदास मनुष ना जुड़ सके,

जब तक जाति न जात।

गुरुपर्व की शुभकामनाएं।

2. अगर अच्छा नहीं कर सकते, तो कम से कम दूसरों को नुकसान न पहुचाएं।

अगर फूल नहीं बन सकते हैं, तो कम से कम कांटे न बनें।

Happy Guru Ravidas Jayanti 2023

3. करम बंधन में बन्ध रहियो,

फल की ना तज्जियो आस,

कर्म मानुष का धर्म है,

संत भाखै रविदास।

Happy Guru Ravidas Jayanti 2023

4. ऐसा चाहूं राज मैं जहां मिले सबन को अन्न।

छोट बड़ो सब सम बसे रविदास रहे प्रसन्न।।

संत रविदास जयंती 2023 की शुभकामनाएं।।

5. जन्म जात मत पूछिए, का जात और पात।

रैदास पूत सम प्रभु के कोई नहिं जात-कुजात।।

गुरु रविदास जयंती 2023 की ढेरों शुभकामनाएं।।

6. रविदास जन्म के कारनै, होत न कोउ नीच,

नर कूं नीच करि डारि है, ओछे करम की कीच

Happy Guru Ravidas Jayanti 2023