विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Govardhan Puja 2024 Wishes: ये हैं गोवर्धन पूजा के चुनिंदा शुभकामना संदेश, प्रियजनों को भेजें और पर्व को बनाएं खास

Published: Sat, 02 Nov 2024 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2024 08:39 AM (IST)

सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा के पर्व का खास महत्व है। इस त्योहार को अन्नकूट के नाम से भी जाना ...और पढ़ें

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा के शुभकामना संदेश
Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा के शुभकामना संदेश

HighLights

  1. दीवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है।
  2. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा होती है।
  3. इस पर्व की लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस बार यह पर्व 02 नवंबर को मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने का विधान है। यह पर्व हर कृष्ण भक्तों के लिए बेहद खास है। इस त्योहार की लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं, तो आप भी इन शुभकामनाएं संदेशों (Govardhan Puja 2024 Quotes) के जरिए अपने प्रियजनों को बधाई (Govardhan Puja 2024 Whatsapp Status in Hindi) भेजें।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Govardhan Puja 2024 Wishes in Hindi)

अपने जीवन के हर कदम पर भगवान कृष्ण के आशीर्वाद की कामना करें।

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।


चंदन की खुशबू, रेशम का हार

धुप की सुगंध, दीयों की फुहार

दिल की उम्मीदें, अपनों का प्यार

मंगलमय हो आपके लिए

गोवर्धन पूजा का ये त्योहार।

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं


बंसी की धुन पर सबके दुख वो हरता है,

आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं


घमंड तोड़ इंद्र का

प्रकृति का महत्व समझाया

ऊंगली पर उठाकर पहाड़

वो ही रक्षक कहलाया

ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को शत-शत प्रणाम ।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं


यह भी पढ़ें: Govardhan Puja 2024: क्यों बनता है गोवर्धन पूजा में अन्नकूट? जानें इसका महत्व

प्रेम से कृष्ण का नाम जपो

दिल की हर इच्छा पूरी होगी,

कृष्ण आराधना में तल्लीन हो जाओ

उनकी महिमा खुशहाल करेगी।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं


इस गोवर्धन पूजा पर, प्रेम और भाईचारे का दीप जलाएं।

शुभ गोवर्धन पूजा. गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं


प्रेम से जो ले कृष्ण का नाम,

पूरे होंगे सारे अधूरे काम,

आज काम न करना कोई दूजा,

आज तो करना है गोवर्धन पूजा।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं


कृष्ण की शरण में आकर,

भक्त नया जीवन पाते हैं,

इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम

सच्चे दिल से मनाते हैं।

हैप्पी गोवर्धन पूजा


आंधी तूफान से वो डरते हैं,

जिनके मन में प्राण बसते हैं,

वो मौत देखकर भी हंसते हैं,

जिनके मन में कृष्ण कन्हैया बसते हैं।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं


हर खुशी आपके द्वार आए

जो आप मांगे उससे अधिक पाएं

गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं


गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक,

विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव:,

लक्ष्मीर्या लोक पालानाम् धेनुरूपेण संस्थिता,

घृतं वहति यज्ञार्थ मम पापं व्यपोहतु।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं


हर खुशी आपके द्वार आए

जो आप मांगे उससे अधिक पाए

गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं

और ये त्यौहार खुशी से मनाए।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामना


भगवान कृष्ण की कृपा हमेशा आपके साथ रहे।

आपको और आपके परिवार को गोवर्धन पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं


इस दिन, मुझे आशा है कि भगवान श्री कृष्ण आप पर अपना आशीर्वाद और प्यार बरसाएंगे।

आपको और आपके परिवार को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja 2024: कब और क्यों मनाई मनाया जाता है गोवर्धन पूजा का पर्व? क्या है इस दिन का शुभ मुहूर्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।