Move to Jagran APP

Happy Govardhan 2020 Wishes: गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं और ये त्यौहार, खुशियों से मनाएं

Happy Govardhan 2020 Wishes गोवर्धन या अन्नकूट की पूजा के साथ-साथ इस दिन लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ शुभकामना संदेशों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें आप वॉट्सऐप और मैसेंजर पर भेज सकते हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 08:35 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 11:15 AM (IST)
Happy Govardhan 2020 Wishes: गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं और ये त्यौहार, खुशियों से मनाएं
Happy Govardhan 2020 Wishes: बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है, कन्हैया कई चमत्कार करता है

Happy Govardhan 2020 Wishes: दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। अन्नकूट का मतलब भोजन का पर्वत होता है। आज देशभर में गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन लोग श्री कृष्ण के लिए 56 या 108 भोजन बनाते हैं। इन पकवानों को ही अन्नकूट कहा जाता है। यह दिन ब्रजवासियों के लिए भी बेहद अहम होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को उठाया था। ऐसा कर श्रीकृष्‍ण ने इन्‍द्र के घमंड को चूर-चूर कर दिया था। इसी के चलते गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। इस दिन कई लोग घर में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाते हैं और इसकी पूजा करते हैं। पूजा के साथ-साथ इस दिन लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ शुभकामना संदेशों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें आप वॉट्सऐप और मैसेंजर पर भेज सकते हैं।

loksabha election banner

1. घमंड तोड़ इंद्र का, प्रकृति का महत्व समझाया

उंगली पर पहाड़ उठाकर, वो ही रक्षक कहलाया

ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को, शत शत नमन

अन्‍नकूट पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

2. गोवर्धन पूजा के इस पावन अवसर पर

आप और आपके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं

3. श्री कृष्ण है जिनका नाम गोकुल है जिनका धाम

ऐसे भगवान श्री कृष्ण को हम सब का प्रणाम

गोवर्धन पूजा की बधाई

4. हर खुशी आपके द्वार आए

जो आप मांगे उससे अधिक पाएं

गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं

और ये त्योहार, खुशियों से मनाएं

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

5. बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है

आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है

हैप्पी गोवर्धन पूजा

6. गोकुल का ग्वाला बनकर वो

गैया रोज चराता था,

भगवान का अवतार वो

गाय माता की सेवा करता था

ऐसा महान है यह त्योहार

जिसने बढ़ाया प्रकृति का मान

हैप्पी गोवर्धन पूजा 2020


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.