Move to Jagran APP

Durga Visarjan Wishes: आज दुर्गा विसर्जन पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Durga Visarjan Wishes दशहरा या विजयादशमी के बाद आज दुर्गा विसर्जन है। आज के दिन मां दुर्गा को विदा किया जाएगा। जल में उनकी मूर्तियों का विसर्जन होगा। आज दुर्गा विसर्ज के अवसर पर आप भी अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजें।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 10:00 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 10:43 AM (IST)
Durga Visarjan Wishes: आज दुर्गा विसर्जन पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Durga Visarjan Wishes: आज दुर्गा विसर्जन पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Durga Visarjan Wishes: दशहरा या विजयादशमी के बाद आज दुर्गा विसर्जन है। आज के दिन मां दुर्गा को विदा किया जाएगा। जल में उनकी मूर्तियों का विसर्जन होगा। आज दुर्गा विसर्ज के अवसर पर आप भी अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजें। इससे पहले कल  दशहरा या विजयादशमी का पर्व मनाया गया। यह असत्य पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था, वहीं  भगवान श्री राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था। बुराई पर अच्छाई की ​जीत के प्रतीक के तौर पर दशहरा का पर्व मनाया जाता है, इसलिए ही दशहरा के दिन रावण के पुतलों को जलाने की परंपरा है। रावण के पुतलों का दहन करने में एक संदेश छिपा होता है कि व्यक्ति को स्वयं के अंदर की बुराइयों पर विजय प्राप्त करनी चाहिए। अपने अंदर की बुराइयों को नष्ट करना चाहिए। हर वर्ष दशहरे के दिन गली-महोल्ले में रावण बनाया जाता है और उसका वध किया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना के चलते शायद ऐसा न हो पाए। ऐसे में इस मौके पर आप अपने मित्रों और प्रियजनों को शुभकामनाएं तो भेज ही सकते हैं। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको दुर्गा विसजर्न विशेज की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों और परिजनों को वॉट्सऐप और मैसेंजर के जरिए भेज सकते हैं।

loksabha election banner

1. इससे पहले की दशहरे की शाम हो जाए,

मेरा मैसेज औरों की तरह आम हो जाए,

सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाएं,

और दशहरा विश करना आम हो जाए

आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

2. फूल खिले खुशी आप के कदम चूमे,

कभी ना हो दुखों का सामना,

धन ही धन आए आप के अंगना,

यही है दशहरे के शुभ अवसर पर मनोकामना।

आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

3. हो आपकी जिंदगी में खुशियों का मेला

कभी ना आए कोई झमेला

सदा सुखी रहे आपका बसेरा..

मुबारक हो आपको यह शुभ दशहरा!

4. बुराई का होता है विनाश, दशहरा लाता है उम्मीद की आस,

रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,

आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

5. अधर्म पर धर्म की जीत

अन्याय पर न्याय की विजय

बुरे पर अच्छे की जय जयकार

यही है दशहरा का त्योहार।

आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

6. भीतर के रावण को जो, आग खुद लगाएंगे

सही मायने में वे ही दशहरा मनाएंगे

आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

7. हर पल आपका जीवन सुनहरा

घर आपके रहे सदा खुशियों का पहरा

रहें आप कहीं भी जहां में

आपके लिए शुभ हो इस साल पवित्र पावन दशहरा

आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.