विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Devshayani Ekadashi 2023 Wishes: इन भक्तिमय संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 29 Jun 2023 10:23 AM (IST)

Devshayani Ekadashi 2023 Wishes सनातन धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर ...और पढ़ें

Devshayani Ekadashi 2023 Wishes: इन भक्तिमय संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं
Devshayani Ekadashi 2023 Wishes: इन भक्तिमय संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Happy Devshayani Ekadashi 2023: आज देवशयनी एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना विधि विधान से की जाती है। साथ ही नारायण के निमित्त व्रत भी रखा जाता है। एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति द्वारा अनजाने में किए हुए सारे पाप कट जाते हैं। साथ ही मृत्यु उपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है। सनातन धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने चले जाते हैं। देवशयनी एकादशी दिन से चातुर्मास की शुरुआत होती है। अतः साधक श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-उपासना करते हैं। इस शुभ अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को संदेश भेजकर देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी अपने दोस्तों और प्रियजनों को इन भक्तिमय संदेशों के जरिए देवशयनी एकादशी शुभकामनाएं दे सकते हैं-

1.

विष्णु की माया बन जाऊं,

कलयुग की अनुपम कहानी बन जाऊं,

मेरे भगवान की कृपा हो जाए तो

मैं भी अर्जुन की तरह बन जाऊं।।

Happy Devshayani Ekadashi 2023

2.

भगवान विष्णु की बनी रहे आप पर छाया

पलट दे आपकी किस्मत की काया

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में

जो आपने अभी तक नहीं है पाया

Happy Devshayani Ekadashi 2023

3.

नारायण की भक्ति में मुझे डूब जाने दो,

भगवान विष्णु के चरणों में शीश झुकाने दो

आई है एकादशी मेरे भगवान का दिन

आज के दिन मुझे नारायण का हो जाने दो।

Happy Devshayani Ekadashi 2023

4.

मंदिर की घंटी, आरती की थाली,

नदी के किनारे सूरज की लाली।

जिंदगी लाए खुशी की बहार,

मुबारक हो आपको एकादशी का त्योहार।।

Happy Devshayani Ekadashi 2023

5.

नारायण की भक्ति से नूर मिलता है

भक्तों के दिलों को सुकून मिलता है

नारायण के द्वार जो भी है आता

उसे फल जरूर मिलता है।

Happy Devshayani Ekadashi 2023

6.

ना जीने की खुशी,

ना मरने का गम,

जब तक है दम,

नारायण के भक्त रहेंगे हम।

Happy Devshayani Ekadashi 2023

7.

घर वैकुंठ बन जाएगा,

नारायण की भक्ति कर के तो देखो,

सारे गम खुशियों में बदल जाएंगे

भगवान विष्णु के दर पर माथा झुका कर तो देखो।

Happy Devshayani Ekadashi 2023

8.

प्रभु से यह मत कहें कि समस्या विकट है,

बल्कि समस्या से यह कह दें कि प्रभु मेरे निकट हैं।

Happy Devshayani Ekadashi 2023

9.

श्रीहरि विष्णु है जिनका नाम

बैकुंठ है उनका धाम

वो जगत के हैं पालनहार

उन्हें नमन है बार-बार

Happy Devshayani Ekadashi 2023

10.

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्नानाभं सुरेशं।

विश्वधारं गगनसद्शं मेघवर्णं शुभाड्गमं।

लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं।

वंदे विष्णु भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।

Happy Devshayani Ekadashi 2023