Happy Birthday Surbhi Chandna: धनु राशि में हुआ था सुरभि चंदना का जन्म, जानें कैसे होते हैं इस राशि के लोग
Happy Birthday Surbhi Chandna टेलिविजन स्टार सुरभि चंदना का आज 31वां जन्मदिन है। इनका जन्म 11 सितंबर 1989 को जालंधर पंजाब में हुआ था।
Happy Birthday Surbhi Chandna: टेलिविजन स्टार सुरभि चंदना का आज 31वां जन्मदिन है। इनका जन्म 11 सितंबर 1989 को जालंधर, पंजाब में हुआ था। इनके पिता का नाम सी पी चंदना और माता का नाम शशी चंदना है। इन्होंने कुबूल है, संजीवनी और इश्कबाज जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। इन्हें इश्कबाज में अपने अनिका के किरदार के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। फिलहाल सुरभि नागिन 5 में काम कर रही हैं। ज्योतिष के अनुसार, इनका जन्म लग्न कन्या और जन्म राशि धनु है। आइए जानते हैं कि सुरभि चंदना की कुंडली इनके बारे में क्या कहती है। लेकिन उससे पहले हम उन सभी लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं जो 11 सितंबर को सुरभि चंदना के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री ने बताया, इनका जन्म लग्न कन्या और जन्म राशि धनु है। इनका जन्म पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के चौथा चरण में हुआ है। इनकी कुंडली में वर्तमान में राहु की विंशोत्तरी महादशा चल रही है जो वर्ष 2031 तक चलेगी। वहीं, वर्तमान में शनि की अंतरदशा दिसंबर 2020 तक रहेगी। इनका जन्म धनु राशि में हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि इस राशि के लोग स्वभाव से कैसे होते हैं।
धनु राशि के लोग प्रभावी और चमकदार होते हैं। ये जातक भविष्य के प्रति आशावादी होते होते हैं। इनका स्वभाव बेहद हंसमुख होता है। सुरभि को देखकर कहा जा सकता है कि वे बेहद हंसमुख स्वभाव और खुले दिल की हैं। साथ ही ये आध्यात्मिक प्रवृति के भी होते हैं। कई बार बातचीत में जल्दबाजी के चलते दूसरे लोगों को गलत समझ लेते हैं। ये जातक यात्रा करना पसंद करते हैं। इन्हें अलग-अलग चीजों के बारे में जानकारी इक्ट्ठा करना भी बेहद पसंद होता है। ये बेहद उदार और न्याय के प्रति वफादार प्रवृति के होते हैं। ये ईमानदार होते हैं और किसी भी काम को अंतिम पड़ाव तक पहुंचाने का इरादा रखने वाले होते हैं।
डिस्क्लेमर-
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''