Happy Birthday Siddharth Roy Kapur: क्या कहती है सिद्धार्थ रॉय कपूरी की राशि, कैसे होते हैं ये जातक
Happy Birthday Siddharth Roy Kapur भारतीय फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर का आज 46वां जन्मदिन है। ये रॉय कपूर फिल्म के एमडी हैं।
Happy Birthday Siddharth Roy Kapur: भारतीय फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर का आज 46वां जन्मदिन है। ये रॉय कपूर फिल्म के एमडी हैं। साथ ही प्रॉड्यूर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट भी हैं। इनकी पत्नी का नाम विद्या बालन है। यह मशहूर एक्ट्रेस हैं जिन्हें हम सभी जानते हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर का जन्म 2 अगस्त 1974 में मुंबई में हुआ था। इनके पिता का नाम सालोम रॉय कपूर और माता का नाम कुमुद रॉय कपूर है। ज्योतिष के अनुसार, नाम के हिसाब से इनकी राशि कुंभ है और इनका स्वामी ग्रह शनि है। तो चलिए जानते हैं कि कुंभ राशि के जातक सामान्य स्वभाव में कैसे होते हैं। लेकिन उससे पहले आज हम उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं, जो सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ 2 अगस्त को जन्मदिन मना रहे हैं।
पंडित गणेश मिश्रा के अनुसार, नाम के हिसाब से इनका जन्म राशि कुंभ है। कुंभ राशि वाले जातक हठ्ठे-कठ्ठे होते हैं। साथ ही धन के मामले में इनकी स्थिरता नहीं रहती है। मित्रों में यह जातक बेहद प्रेमी होते हैं। यह भी कहा जा सकता है कि इनका मित्रता की दायरा काफी बड़ा होता है। साथ ही इन्हें घूमना-फिरना भी बेहद पसंद होता है। ये सहानुभूति, संवेदनशीलता, दार्शनिकता, दोस्ताना की भावना वाले लोग होते हैं।
इस राशि के लोगों के सामान्य व्यवहार की बात करें तो इस राशि के जातक मानव जाति के प्रति प्यार और समाज की बेहतरी के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं और करते भी हैं। लेकिन अगर ये भावनात्मक लगाव से मुक्त हो जाएं तो ये शांत और दूसरों से अलग हो जाते हैं। इस राशि के जातक निष्पक्ष, आधुनिक और व्यावहारिक स्वभाव के होते हैं। इन्हें जीवन और गति की स्वतंत्रता पसंद होती है। अगर किसी व्यक्ति की सोच अलग है तो कुंभ राशि वालों की उनसे नहीं बनती है।
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''