Move to Jagran APP

Happy Birthday Sardar Singh: क्या है युवा खिलाड़ी सरदार सिंह की जन्म राशि, जानें कैसा है सामान्य स्वभाव

Happy Birthday Sardar Singh भारतीय हॉकी प्लेयर और इंडियन नेशनल टीम के कैप्टन सरदार सिंह का आज 33वां जन्मदिन है। इसका जन्म 15 जुलाई 1986 को हुआ था।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 08:06 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 08:06 AM (IST)
Happy Birthday Sardar Singh: क्या है युवा खिलाड़ी सरदार सिंह की जन्म राशि, जानें कैसा है सामान्य स्वभाव
Happy Birthday Sardar Singh: क्या है युवा खिलाड़ी सरदार सिंह की जन्म राशि, जानें कैसा है सामान्य स्वभाव

Happy Birthday Sardar Singh: हमारे देश का राष्ट्रिय खेल हॉकी है लेकिन हम फिर भी क्रिकेट को ज्यादा तवज्जो देते हैं। हालांकि, हॉकी के दिवाने अब ज्यादा देखे जाने लगे हैं। लोग हॉकी का मैच भी उसी उत्सुकता से देखना पसंद करते हैं जितना क्रिकेट का मैच... और जो हॉकी के दिवाने हैं वो सरदार सिंह को जरूर जानते होंगे। भारतीय हॉकी प्लेयर और इंडियन नेशनल टीम के कैप्टन सरदार सिंह का आज 33वां जन्मदिन है। इसका जन्म 15 जुलाई 1986 को हुआ था। इनके पिता का नाम गुरनाम सिंह और माता का नाम जसवीर कौर है। सरदार सिंह आमतौर पर सेंटर हाफ पोजिशन से खेलते हैं। सरदार सिंह भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने जब उन्होंने वर्ष 2008 के सुल्तान अजलान शाह कप में टीम का नेतृत्व किया।

loksabha election banner

इस युवा खिलाड़ी की राशि ज्योतिष के अनुसार, नाम से कुंभ और जन्म से कन्या है। तो चलिए जानते हैं कि इस राशि के लोग सामान्य तौर पर कैसे होते हैं। साथ ही हम उन सभी लोगों को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं जो सरदार सिंह के साथ 15 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा के अनुसार, जिनकी राशि जन्म से कन्या होती है वो स्वभाव के काफी तेज होते हैं। किसी भी काम को करने में बेहद माहिर होते हैं। साथ ही इस राशि के जातक घुन्ने किस्म के भी होते हैं। ये स्वभाव के शातीर भी होती हैं। इस राशि के जातक काम निकालने में तो माहिर होते हैं लेकिन अगर कुछ प्लान करते हैं तो वो फ्लॉप भी हो जाते हैं। इस राशि के जातकों का शुभ अंक 6 है। साथ ही शुभ रंग हरा है।

बता दें कि कन्या राशि चक्र की छठी राशि है। यह दक्षिण दिशा की द्योतक है। इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के तीन द्रेष्काणों के स्वामी बुध,शनि और शुक्र हैं। इसका राशि तत्व पृथ्वी है।

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.