Move to Jagran APP

Happy Birthday Priyanka Chopra: आत्मबल और आत्मविश्वास से भरपूर हैं प्रियंका, जानें क्या है इनकी राशि में

Happy Birthday Priyanka Chopra बर्फी मैरी कॉम और दिल घड़कने दो जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों तक पहुंचने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का आज 37वां जन्मदिन है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 09:14 AM (IST)
Happy Birthday Priyanka Chopra: आत्मबल और आत्मविश्वास से भरपूर हैं प्रियंका, जानें क्या है इनकी राशि में
Happy Birthday Priyanka Chopra: आत्मबल और आत्मविश्वास से भरपूर हैं प्रियंका, जानें क्या है इनकी राशि में

Happy Birthday Priyanka Chopra: बर्फी, मैरी कॉम और दिल घड़कने दो जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों तक पहुंचने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का आज 37वां जन्मदिन है। इनका जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार में हुआ था। इनके पिता का नाम अशोक चोपड़ा और माता का नाम मधु चपोड़ा है। इनके पति का नाम निक जोनस है। वैसे तो इन्हें किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी हम बता दें कि इन्हें पिग्गी चॉप्स, सनशाइन, मिमी, पीसी के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, प्रियंका का जन्म मेष लग्र, और वृषभ राशि में हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि प्रियंका की राशि में क्या खास है। साथ ही साथ आज हम उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं, जो प्रियंका चोपड़ा के साथ 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

loksabha election banner

पण्डित दयानन्द शास्त्री जी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा का जन्म 12 बजकर 30 मिनट पर हुआ था। इनका जन्म चंद्रमा की महादशा में हुआ था। प्रियंका की कुंडली के उच्च भाव और उच्च राशि में चंद्रमा बैठा है जिससे इनको आर्थिक रूप से कभी कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं, बुध की राशि में मंगल बैठा है। इससे इन्हें मेहनत और पराक्रम का पूरा साथ मिला लेकिन प्रियंका में इसके चलते गुस्से का फीसद भी अधिक ही रहा। प्रियंका की कुंडली के अन्दर मेष लग्न में बृहस्पति भाग्य का कारक है। इसके चलते ही इनका भाग्य इनका साथ दे रहा है। इससे धन-दौलत और मान-सम्मान में लगातार वृद्धि हो रही है।

इनकी कुंडली के अनुसार, भाग्येश बृहस्पति के साथ बुध का संबंध पंचम नवम का है जो इन्हें सौभाग्यशाली बनाता है। बता दें कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरू सप्तम भाव में बैठकर लग्न को पूरी तरह से देख रहा होता है तो गुरु की दृष्टि में वह अमृत कहलाता है। यह गुरू की नवम दृष्टि शुक्र के साथ तृतीय भाव में बहुत ही सुंदर, स्मार्ट और खूबसूरत जीवन साथी देता है। भाग्येश गुरु प्रियंका चोपड़ा के सप्तम भाव में मौजूद है। प्रियंका का भाग्य शुक्र की पूर्ण दृष्टि नवम भाव में जा रही है जो भाग्य भाव है। इससे उन्हें और उनके साथ का भाग्योदय होगा। चतुर्थ स्थान पर सूर्य विराजमान है जिससे प्रियंका को नई ऊर्जा मिल रही है। इससे इनका आत्मबल और आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।  

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.