Move to Jagran APP

Happy Birthday Disha Vakhani: आकर्षक व्यक्तित्व वाली हैं दिशा वकानी, जानें किस राशि में हुआ है जन्म

Happy Birthday Disha Vakhani तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दया भाभी को कौन नहीं जानता है। इन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 08:00 AM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 02:13 PM (IST)
Happy Birthday Disha Vakhani: आकर्षक व्यक्तित्व वाली हैं दिशा वकानी, जानें किस राशि में हुआ है जन्म
Happy Birthday Disha Vakhani: आकर्षक व्यक्तित्व वाली हैं दिशा वकानी, जानें किस राशि में हुआ है जन्म

Happy Birthday Disha Vakhani: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दया भाभी को कौन नहीं जानता है। इन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया है। शायद इन्हें ज्यादातर दया भाभी के नाम से ही जाना जाता है। हालांकि, इनका असली नाम दिशा वकानी है। आज इनका 42वां जन्मदिन है। इनका जन्म 17 अगस्त 1978 को अहमदाबाद में हुआ था। इनके पिता का नाम भीम वकानी है। ज्योतिष के अनुसार, दिशा वकानी की जन्म राशि नाम के अनुसार मीन है। इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। उन सभी लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं जो दिशा वकानी के साथ 17 अगस्त को जन्मदिन मना रहे हैं।

loksabha election banner

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र के अनुसार, मीन राशि के लोग कपड़ों के ज्यादा शौकीन होते हैं। इन्हें नए-नए डिजाइन के कपड़े पहनना बेहद पसंद होता है। रत्न, सोना और चांदी पहनने में भी ये जातक ज्यादा रुचि रखते हैं। इन जातकों को जलाशय वाले स्थान पर घूमना बेहद पसंद होता है। साथ ही इन्हें मित्र बनाना बेहद पसंद होता है और यह मित्र अधिक से अधिक बनाते हैं।

इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। साथ ही ये बुद्धिमान भी होते हैं। ये जातक आदर्शवादी जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। इनका स्वभाव चंचल होता है। ये स्वभाव से काफी भावुक होते हैं। छोटी-छोटी बातों पर इन जातकों को बुरा लगा जाता है जिसके चलते इनके अनसादग्रस्त होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ये काफी भावुक होते हैं। ये बेहद सरल और भावुक प्रवृत्ति के होते हैं। ये अपने व्यवहार कुशलता के साथ किसी का भी दिल जीत लेते हैं। हालांकि, कई बार इनके लिए यथार्थ और कल्पना में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. '' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.