सिर्फ पूजा नहीं, गुरु पूर्णिमा 2026 पर करें ये 5 काम, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत!
गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी, इस दिन गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ कुछ विशेष कार्य करने चाहिए।

गुरु पूर्णिमा 2026 पर करें ये 5 काम ( Picture Credits- AI Image)
HighLights
गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी।
गुरुजनों, माता-पिता का सम्मान करें, ज्ञान का सदुपयोग करें।
लक्ष्य निर्धारित करें, जरूरतमंदों को दान दें, विनम्रता अपनाएं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से ऊपर का दर्जा हासिल है, क्योंकि गुरु ही हमारे जीवन में सही और गलत के बीच अंतर करना सिखाता है। हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा के मौके पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।
यह खास दिन न केवल गुरु के लिए बल्कि हर उस व्यक्ति का आभार जताना चाहिए, जिनका आपके जीवन में अहम योगदान है। इस साल गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी। गुरु पूर्णिमा के मौके पर 5 ऐसे काम जिन्हें हर उस शख्स को करना चाहिए, जिनके जीवन में गुरु का अहम योगदान है।
गुरुओं का सम्मान करें
गुरु पूर्णिमा के दिन सबसे जरूरी कार्य है अपने गुरुजनों, माता-पिता और बड़ों का सम्मान करना और उनके प्रति आभार जताना। इस दिन एक छोटा सा धन्यवाद आपके अंतर्मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ जीवन में बेहतर बदलाव लाने का काम करेगा। यह कार्य न सिर्फ शिक्षकों प्रेरित करेगा, बल्कि आपको भी विनम्रता सिखाएगा।
नए ज्ञान को आत्मसात करें
इस बात को हमेशा ध्यान में रखें कि, गुरु ज्ञान का प्रतीक है और ज्ञान ही सफलता का एकमात्र रास्ता है। गुरु पूर्णिमा के दिन संकल्प करे कि, इस दिन भूलकर भी अपने ज्ञान का इस्तेमाल गलत काम, इरादे और गलत लोगों के लिए नहीं करेंगे। ज्ञान से जुड़ी प्रत्येक वस्तु का सम्मान करेंगे। ज्ञान को रटने की बजाय उसे समझने की कोशिश करें। जब हम ज्ञान का सम्मान करते हैं, तो ज्ञान भी हमें सम्मान दिलाता है।
अपने लक्ष्यों को निर्धारण करना सीखें
गुरु पूर्णिमा का दिन अपने भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करने का संकल्प लेने के लिए काफी शुभ माना जाता है। अपनी पढ़ाई, करियर और व्यक्तिगत विकास से जुड़े लक्ष्य स्पष्ट करें। एक डायरी में अपने सपनों को लिखें और उन्हें हासिल करने की कार्ययोजना बनाएं। यह संकल्प आपको आगे बढ़ाने के साथ नई दिशा प्रदान करेगा।
जरूरतमंद बच्चों को किताब दान करें
भारतीय समाज में कई ऐसे बच्चे हैं, जो गरीबी और अभाव के कारण शिक्षा हासिल कर पाने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें स्कूल जाने और पढ़ने की इच्छा तो है, लेकिन कॉपी, किताबों और पेंसिल जैसी सामान्य चीजों की कमी उन्हें ज्ञान प्राप्त करने से रोक देती है। माना जाता है कि, गुरु पूर्णिमा के मौके पर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जुड़ी वस्तुएं दान करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।
सेवा और विनम्रता का भाव अपनाएं
गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें सेवा और विनम्रता का भाव अपनाने पर जोर देता है। इसलिए जीवन में सभी के प्रति विनम्रता का भाव रखें। सेवा करने से आपका व्यक्तित्व बेहतर होगा, जो आपको सफल बनाने का काम कर सकती है।
इस बात का ध्यान रखें कि, गुरु पूर्णिमा सिर्फ एक त्योहार ही नहीं, बल्कि आत्म चिंतन और खुद को सुधारने का बेहतर मौका है। इन 5 काम को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानकर हर कोई इंसान बेहतर हो सकता है।
यह भी पढ़ें- भक्तों के लिए खुशी की खबर, वृंदावन में गुरु पूर्णिमा पर दर्शन देंगे संत प्रेमानंद
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।