विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes: गुरु पर्व के शुभ अवसर पर अपनों को भेजे ये बधाई से भरे शुभ संदेश

Published: Thu, 14 Nov 2024 08:00 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2024 08:53 AM (IST)

गुरु नानक जयंती का दिन अपने आप में खास होता है। इसे गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता ...और पढ़ें

Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes: गुरु पर्व की शुभकामनाएं।
Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes: गुरु पर्व की शुभकामनाएं।

HighLights

  1. गुरु नानक जयंती का दिन अपने आप में खास होता है।
  2. इसे गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है।
  3. गुरु नानक देव जी सिख धर्म के प्रथम गुरु थे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गुरु नानक जयंती का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे लोग गुरु पर्व के नाम से भी जानते हैं। यह पर्व सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के जन्म का प्रतीक माना जाता है, जो दुनिया भर के सिखों द्वारा बेहद उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 15 नंवबर, 2024 यानी आज मनाया जा रहा है। यह दिन गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर विचार करने और प्रेम, करुणा और एकता फैलाने का एक पावन समय माना जाता है, तो चलिए इस पावन दिन (Guru Nanak Jayanti 2024) को और भी खास बनाने के लिए अपने प्रियजनों को गुरुपर्व की शुभकामनाएं देते हैं।

गुरु पर्व की शुभकामनाएं (Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes)

  • प्रकाश पर्व आपके जीवन को रोशनी से भर दे, आपके परिवार को सभी दुखों से दूर करे, गुरु नानक जयंती व प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • गुरु नानक देव जी आपको शांति और दया के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें, गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।
  • खुशियां और आपका जन्म-जन्म का साथ हो, हर किसी की जुबान पर हंसी की बात हो जीवन में कभी कोई मुसीबत आए, तो आपके सर पर सदा गुरु नानक देव का हाथ हो, गुरु पर्व की शुभकामनाएं।

  • गुरु नानक जयंती पर आपको खुशी, समृद्धि और ज्ञान की शुभकामनाएं।
  • गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आपके जीवन में सद्भाव, सुख और करुणा लेकर आएं।
  • आइए गुरु नानक देव जी की दिव्य रोशनी और विरासत का जश्न मनाएं, गुरुपर्व की शुभकामनाएं।
  • यह गुरुपर्व आपके लिए सभी चुनौतियों से पार पाने का साहस और शक्ति लेकर आए, गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।

  • गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाएं और हर जगह प्रेम और शांति फैलाएं, आपको गुरु नानक जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं।
  • वाहे गुरु का आशीष बना रहे सदा, बस यही कामना है हमारी, सभी घरों में बनी रहे सदा खुशहाली, गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2024 Date: कार्तिक पूर्णिमा पर ऐसे करें मां लक्ष्मी की आरती, प्राप्त होगा मनचाहा फल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।