Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Margi 2025: जल्द गुरु बृहस्पति होंगे मार्गी, इन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 11:42 AM (IST)

    साल 2025 की फरवरी में देवगुरू बृहस्पति वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इस गोचर का कुछ राशियों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। माना जा रहा है कि यह परिवर्तन बहुत ही मंगलकारी होगा है। ऐसे में जिन राशियों की किस्मत बदलेगी आइए उनके बारे में जानते हैं। साथ ही लाभ (Guru Margi 2025) का दोगुना फल पाने के लिए कुछ ज्योतिष सलाह भी दी गई है।

    Hero Image
    Guru Margi 2025: गुरु बृहस्पति बदलेंगे चाल।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल व स्थिति का बेहद महत्व है, क्योंकि इसका असर प्रत्येक राशि के जीवन पर पड़ता है। कहते हैं कि ग्रह एक राशि में सीमित काल के लिए ही रहते हैं। बता दें, ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। जैसे कि फरवरी साल 2025 में देव गुरू बृहस्पति वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं, जिसका असर कुछ राशियों पर काफी ज्यादा पड़ेगा। माना जा रहा है कि यह गोचर (Guru Margi 2025) बहुत ही लाभकारी होगा है, तो आइए उन लकी राशियों के नाम जानते हैं, जिनकी खाली झोली जल्द भरने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन राशियों की भरेगी खाली झोली (Guru Margi 2025)

    मेष (Aries)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों के जीवन पर गुरु बृहस्पति के वृषभ राशि में मार्गी होने से काफी ज्यादा फायदा होगा। इन्हें स्वयं का रोजगार मिलेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता देखने को मिलेगी। माना जा रहा है कि इस परिवर्तन से मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। साथ ही रिश्ते मुधर होंगे।

    कर्क राशि (Cancer)

    कर्क राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इन लोगों को व्यापार में खूब तरक्की मिलेगी। ऐसे में कर्क राशि वालों की इस मौके का लाभ लेते हुए भगवान विष्णु की उपासना करने की सलाह दी जाती है, जिससे लाभ दोगुना बढ़ जाएगा। साथ ही विवाह से जुड़ी सभी मुश्किलें दूर होंगी और पुराने निवेश का फायदा प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Pujan Divas पर इन चीजों का दान करने से अन्न-धन में होगी बढ़ोत्तरी, जागेगा सोया हुआ भाग्य

    सिंह राशि (Leo)

    गुरु के वृषभ राशि में मार्गी होने से सिंह राशि के लोगों का जीवन बदल सकता है। कहा जा रहा है कि इस गोचर से इस राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। करियर में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही लंबे समय से रुके हुए कार्य बनेंगे। ऐसे में गुरु बृहस्पति के वैदिक मंत्रों का जाप करें।

    यह भी पढ़ें: साल 2024 की आखिरी Amavasya पर बन रहा है ये महासंयोग, सभी कार्य होंगे सिद्ध

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।