विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ एक हरी इलायची और ऑफिस की हर बाधा दूर: प्रमोशन और सैलरी हाइक पाने का खास उपाय

By Mahima BhatnagarEdited By: Harshita Saxena
Published: Wed, 01 Jul 2026 12:39 PM (IST)

अगर आपका भी ऑफिस प्रमोशन और सैलरी हाइक रूकी हुई है, तो ऐसे में आप इलायची से जुड़ा एक खास ...और पढ़ें

प्रमोशन के लिए हरी इलायची के उपाय (Picture Credit- AI Generated)

प्रमोशन के लिए हरी इलायची के उपाय (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली| जब भी अप्रेजल का टाइम आता है, तो हर कोई प्रमोशन और सैलरी हाइक की बात करता नजर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी को सालभर के काम का फल चाहिए होता है, लेकिन जीवन में आने वाले कई सारे बदलावों के कारण ये रुक जाता है या आने में देरी होती है। ऐसे में आप हरी इलायची से जुड़े खास उपाय को कर सकती हैं। इस एक उपाय से आपके जीवन की परेशानियां कम होंगी। साथ ही आपको जल्दी प्रमोशन और सैलरी हाइक भी मिल जाएगा। आइए आपको इस उपाय के बारे में बताते हैं।

हरी इलायची के ज्योतिष लाभ क्या होते हैं?

हरी इलायची का लाभ पूजा में काफी अहम होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल हर पूजा में किया जाता है। ज्योतिष महत्व की बात करें, तो यह मुख्य रूप से बुध और शुक्र को आकर्षित करती है और सकारात्मकता को बढ़ाती है। साथ ही रुकावटों को दूर करती है। इसलिए इसको उपायों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

हरी इलायची का उपाय प्रमोशन और सैलरी हाइक के लिए कैसे करें?

  • हरी इलायची का उपाय प्रमोशन और सैलरी हाइक के लिए करना काफी आसान है। इसके लिए आपको बस खास चीज करनी होगी।
  • सबसे पहले आपको एक इलायची लेनी है।
  • उसके ऊपर 24 लिखना है।
  • इसके बाद उसे अपनी पॉकेट में रखना है।
  • इसे आपको रोजाना नियमित तरीके से करना है।
  • इससे आपकी परेशानियां धीरे-धीरे कम होती नजर आएंगी।
green-cardamom-pods-bowl-isolated-white-background-with-copy-space-text-images-used-as-flavorings-both-food-drink-as-cooking-spices-as-medicine-frame-composition-close

हरी इलायची का इस्तेमाल करने के बाद क्या करें?

आप रोजाना इस्तेमाल होने वाली इलायची का क्या करें? इसको लेकर सवाल हमेशा मन में आते हैं।

  • आप जिस इलायची पर 24 लिखकर पॉकेट में रख रही हैं, तो इसे आपको घर आने के बाद खा लेनी है।
  • इसे आप अपनी चाय में मिक्स करके भी पी सकती हैं, ताकि इसकी पॉजिटिव एनर्जी आपको प्राप्त हो सके।

इलायची का यह खास उपाय जीवन में कई सारे बदलाव ला सकता है। साथ ही आपके रुके हुए प्रमोशन और सैलरी हाइक को बढ़ा सकती है। एक बार आप इस उपाय को करके देख सकते हैं, ताकि आपको भी इसकी ऊर्जा के बारे में पता हो सके, लेकिन इसे आपको रोजाना करना होगा।

यह भी पढ़ें- घर में टिकेगा पैसा और हमेशा बनी रहेगी बरकत, जानिए 5 अचूक उपाय

यह भी पढ़ें- चीनी के इन उपायों से दूर हो सकते हैं शनि और पितृ दोष, ज्योतिष में बताया गया खास महत्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Image credit- AI