Move to Jagran APP

Grahan 2022: इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिए तिथि सहित हर एक अपडेट

Grahan 2022 मई माह में साल के पहले चंद्र और सूर्य ग्रहण लग चुके हैं। दोनों ही ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिए थे। जानिए अगला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब है। इसके साथ ही जानिए भारत के अलावा ये किन-किन देशों में दिखाई देंगे।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 04:45 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 04:45 PM (IST)
Grahan 2022: इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिए तिथि सहित हर एक अपडेट
Grahan 2022: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण

नई दिल्ली, Grahan 2022: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का काफी अधिक महत्व है। साल 2022 में अभी तक मई माह में एक सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण हो चुका है। इस खगोलीय घटना का असर हर राशि के जातकों को पड़ेगा। दोनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण सूतक काल मान्य नहीं था। वहीं अब साल का दूसरा सूर्य और चंद्र ग्रहण अक्टूबर और नवंबर में पड़ने वाला है। यह दोनों ही ग्रहण भारत में नजर आएंगे। जानिए दूसरे सूर्य और चंद्र ग्रहण की तिथि और किन-किन देशों में आएंगे नजर।

loksabha election banner

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब

साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 अप्रैल को था जोकि खत्म हो गया है। इसके बाद दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को होगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक लगेगा।

कहां-कहां दिखेगा दूसरा चंद्र ग्रहण

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत के अलावा दक्षिण/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में होगा।

दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक काल

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस कारण सूतक काल भी मान्य होगा। बता दें कि ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस दौरान कोई भी मांगलिक काम करने की मनाही होती है। मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को खुद का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

कहां-कहां दिखेगा दूसरा सूर्य ग्रहण

साल का पहले सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आया था। लेकिन माना जा रहा है कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। ऐसे में सूतक काल भी माना जाएगा। दूसरा सूर्य ग्रहण एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग, यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग और अटलांटिक में नजर आएगा।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.