यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Grah Gochar March 2023: मार्च माह में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले
Grah Gochar March 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च माह में मंगल सूर्य बुध के साथ-साथ शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, Grah Gochar March 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से 12 राशियों के जीवन में शुभ या फिर अशुभ प्रभाव पड़ता है। मार्च माह में सूर्य देव के साथ-साथ कई अन्य ग्रह भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों के लिए मार्च का माह काफी अच्छा जाने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च मास में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जानिए तिथि के साथ किन राशियों को मिलेगा लाभ।
मार्च 2023 ग्रहों का गोचर
शुक्र गोचर मार्च 2023
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह 12 मार्च, रविवार को सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में 6 अप्रैल सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक रहेंगे।
मंगल गोचर मार्च 2023
ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 13 मार्च को सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में 10 मई को दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
सूर्य गोचर मार्च 2023
ग्रहों के राजा सूर्यदेव 15 मार्च को सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 14 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
बुध गोचर मार्च 2023
ग्रहों के राजकुमार, 16 मार्च को सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएं। इसके बाद 31 मार्च को 3 बजकर 1 मिनट पर पुन: मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 7 जून तक रहेंगे।
ग्रहों के गोचर से इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से 5 राशियों के जीवन पर अधिक प्रभाव पड़ने वाला है। इन राशियों के लिए मार्च का माह काफी खास रहने वाला है। वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला और मीन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। आर्थिक मामलों में भी फायदा मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल करें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य स्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। ऐसे में पदोन्नति भी मिल सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों को भी मुनाफा मिलेगा।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।