Move to Jagran APP

Garuda Purana: जीवन में इन 3 चीजों पर कभी ना करें भरोसा, जान लें गरुड़ पुराण की महत्वपूर्ण बातें

Garuda Purana हिन्दू धर्म में गरुड़ पुराण का विशेष महत्व है। इन्हें सभी वेदों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। माना जाता है कि गरुड़ पुराण में बताए गए कुछ बातों को जीवन में अपनाने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है और वह विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करता है।

By Shantanoo MishraEdited By: Published: Sat, 03 Dec 2022 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2022 05:54 PM (IST)
Garuda Purana: जीवन में इन 3 चीजों पर कभी ना करें भरोसा, जान लें गरुड़ पुराण की महत्वपूर्ण बातें
Garuda Purana: गरुड़ पुराण के इस शिक्षा को जीवन में जरूर अपनाएं।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Garuda Purana: हिन्दू धर्म में गरुड़ पुराण की गणना महत्वपूर्ण वेदों में होती है। इसमें बताया गया है कि सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को कैसा जीवन व्यतीत करना चाहिए। साथ ही गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है मनुष्य को जीवन में किन-किन चीजों से बचना चाहिए। इस महापुराण में कर्म के साथ-साथ भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, सदाचार के बारे में बताया गया है। साथ ही इसमें दान, तप और यज्ञ आदि के महत्व और उनके फलों को भी विस्तार से समझाया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति को अपने कर्मों के अनुसार फल मिलता है। आइए गरुड़ पुराण के इस भाग में जानते हैं कि समस्याओं से दूर रहने के लिए व्यक्ति को किन 3 चीजों पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।

loksabha election banner

गरुड़ पुराण के अनुसार इन 3 चीजों पर ना करें भरोसा (Garuda Purana in Hindi)

आग

आग एक ऐसी चीज है जिसपर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आग की एक छोटी चिंगारी से भी पूरा राज्य विनाश के मूंह में जा सकता है। साथ ही इससे जान का खतरा हर समय बना रहता है। इसलिए आग का इस्तेमाल करते समय व्यक्ति को हर समय सतर्कता बरतनी चाहिए और इसका केवल सही उपयोग करना चाहिए।

सांप

सांप पर भरोसा करना यानि अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होता है। क्योंकि कभी न कभी पालतू सांप भी अपने मालिक पर प्रहार कर ही देता है। इसलिए न केवल जंगली सांप जान के लिए खतरा होता है बल्कि सपेरे के पास पड़ा हुआ सांप भी कई लोगों की मृत्यु का कारण बन सकता है। इसलिए जब भी सांप दिखाई दे तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए और अगर वह आप पर हमला करे तो उचित कदम उठाना चाहिए।

ऐसा व्यक्ति

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि शत्रु के पास काम कर चुके नौकर या कर्मचारी पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसा व्यक्ति आपकी सभी गुप्त जानकारी अपने मालिक को बताकर आपको क्षति पहुंचा सकता है। इसलिए शत्रु के पास काम कर चुके आदमी को सही रूप से परख लें और उसपर कभी भी भरोसा करने की भूल ना करें। साथ ही उसके साथ किसी भी प्रकार की गुप्त जानकारी साझा ना करें।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.