विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गरुड़ पुराण में बताई गई ये आदतें पति-पत्नी के रिश्ते में घोल देती हैं जहर, टूट सकता है जन्म-जन्मांतर का बंधन

Published: Fri, 29 May 2026 10:31 AM (IST)

गरुड़ पुराण में वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए कई नियम बताए गए हैं। इसमें उन आदतों का वर्णन ...और पढ़ें

गरुड़ पुराण की इन बातों का रखें ध्यान (Picture Credit- AI Generated)

गरुड़ पुराण की इन बातों का रखें ध्यान (Picture Credit- AI Generated)  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म का प्रमुख धार्मिक ग्रंथ है गरुड़ पुराण है। इसमें वैवाहिक सुखी और सफल जीवन जीने के लिए कई नियम के बारे में बताया गया है। गरुड़ पुराण में ऐसी आदतों का विस्तार से वर्णन किया गया है, जो एक खुशहाल दांपत्य जीवन में खटास लाने का काम करते हैं।

अगर समय रहते इन आदतों में बदलाव नहीं किया जाता, तो पति-पत्नी के रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाल नहीं रहता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि ऐसी वो कौन सी आदतें हैं, जिनकी वजह से पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आती है।

garud puran  (3)

(Picture Credit- AI Generated)  

1. गरुड़ पुराण के मुताबिक, वैवाहिक जीवन में वाणी पर कंट्रोल रखना अधिक जरुरी है। जो पति-पत्नी एक-दूसरे को कड़वे शब्द बोलते हैं। उन लोगों के रिश्ते ज्यादा दिन तक नहीं टिकते। कड़वे शब्द रिश्तों में खटास लाने का काम करते हैं।

2. वैवाहिक जीवन में कभी भी अहंकार नहीं आना चाहिए। जिन लोगों में अहंकार आ जाता है, तो उन लोगों के रिश्ते ज्याद दिन तक नहीं टिकते और रिश्ते में दूरियां आती हैं। इसलिए पति-पत्नी एक-दूसरे को श्रेष्ठ समझना चाहिए।

3.गरुड़ पुराण के अनुसार, जो पति-पत्नी एक-दूसरे का अपमान करते हैं या हर बात पर नीचा दिखाते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का वास नहीं होता है और रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो जाती है।

4.पति-पत्नी को एक-दूसरे पर विश्वास करना चाहिए। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो लोग एक-दूसरे से झूठ बोलते हैं या फिर धोखा देते हैं। ऐसे लोगों के रिश्ते में खटास आती है और रिश्ते में अशांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- बड़े-बुजुर्ग क्यों करते हैं महिलाओं को श्मशान जाने से मना? गरुड़ पुराण में बताई गई है असली वजह

5.पति-पत्नी को जीवन में अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए। जिम्मेदारी को सही से समझना चाहिए। ऐसा न करने से जीवनसाथी का कभी सुख नहीं मिलता है और रिश्ते में खुशहाली नहीं आती है। इसलिए भूलकर भी अपने कर्तव्यों को नहीं भूलना चाहिए।

6.जो पति-पत्नी छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं और रोजाना वाद-विवाद करते हैं। इससे घर की शांति नष्ट हो जाती है। इसका प्रभाव रिश्ते पर पड़ता है।

7. पति-पत्नी को बिना किसी वजह के एक-दूसरे पर शक नहीं करना चाहिए। इस गलती को करने से रिश्ते की नींव कमजोर हो जाती है और रिश्ता टूट सकता है।

यह भी पढ़ें- अगले जन्म में सुंदर चेहरा मिलेगा या कुरूप? गरुड़ पुराण के अनुसार तय करेंगे आपके ये 5 कर्म

यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण: इन लोगों के घर भोजन किया, तो जीवन में झेलना पड़ेगा महापाप

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।