विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गरुड़ पुराण: इन लोगों के घर भोजन किया, तो जीवन में झेलना पड़ेगा महापाप

Published: Tue, 26 May 2026 10:28 AM (IST)

गरुड़ पुराण में जीवन के लिए कई व्यावहारिक नियम बताए गए हैं, जिनमें यह भी शामिल है कि किन लोगों ...और पढ़ें

इन लोगों के घर का अन्न खाने से आती है दरिद्रता (Picture Credit- AI Generated)

इन लोगों के घर का अन्न खाने से आती है दरिद्रता (Picture Credit- AI Generated)  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म के 18 पुराणों में से एक है गरुड़ पुराण। इसमें जीवन के लिए कई व्यावहारिक नियम का वर्णन किया गया है। गरुड़ पुराण के आचार काण्ड में बताया गया है कि हमें किन लोगों के घर का भोजन करने से बचना चाहिए।

जब हम किसी के घर का खाना खाते हैं, तो उसके जरिए कमाए गए पाप-पुण्य का प्रभाव हम पर पड़ता है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किन लोगों के घर का खाना नहीं खाना चाहिए।

इन लोगों के घर का न करें भोजन

  • जिन लोगों का चरित्र ठीक नहीं होता है और जो कानूनों के विरुद्ध होते हैं। ऐसे लोगों के यहां भोजन कभी नहीं करना चाहिए। गरुड़ पुराण के मुताबिक, इन लोगों के घर का खाने से उस व्यक्ति के पापों का कुछ हिस्सा खाना खाने वाले के हिस्से में चला जाता है।
  • जो लोग गलत तरीके से धन कमाते हैं और किसी से बहुत भारी ब्याज लेते हैं, तो उस अन्न में पीड़ितों की हाय शामिल होती है। इसलिए इन लोगों के घर का खाना खाने से बचना चाहिए।
  • इसके अलावा जो व्यक्ति सदैव गुस्से में रहता है। किसी से बातचीत के दौरान गाली-गलौज करता है और दूसरों को दुख देता है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि ऐसे लोगों के घर का भोजन करने से स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है।
garuda purana (3)
 
  • जो रिश्वतखोर या ठगी करने वाले होते हैं, तो इन लोगों के घर का खाना खाने से बचना चाहिए। इससे हमारी सोच को भी गलत मार्ग की ओर ले जाता है।
  • जो लोग अपने पद का घमंड करते हैं या फिर घमंड दिखाकर गरीबों पर अत्याचार करते हैं, तो ऐसे लोगों के घर का अन्न कभी भी न खाएं।
  • जो लोग देखने में सही होते हैं, लेकिन पीठ पीछे आपकी चुगली किसी और से करते हैं, तो उनके घर का कुछ भी नहीं खाना चाहिए। इससे हमारे अपनों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं।
  • यदि कोई अमीर व्यक्ति आपको बुलाए, लेकिन आपका सम्मान न करके अपमान करें। तो उनके यहां कभी भी कुछ नहीं खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- क्या सच में होता है जादू-टोना? जानिए वेद, कुरान और बाइबिल में छिपा सच!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।