विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धोखा खाने से बचने के लिए आज ही पहचान लें 6 चेहरे, वरना बर्बाद हो जाएगी जिंदगी!

Published: Mon, 01 Jun 2026 01:00 PM (GMT+05:30)

गरुड़ पुराण में सुखी और सुरक्षित जीवन के लिए कुछ खास लोगों से दूरी बनाने की सलाह दी गई है। ...और पढ़ें

आपके आस-पास भी तो नहीं हैं ये लोग? (Image Source: AI-Generated)

आपके आस-पास भी तो नहीं हैं ये लोग? (Image Source: AI-Generated)  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के अठारह महापुराणों में गरुड़ पुराण शामिल है। इस पुराण में व्यक्ति की मृत्यु और उसके बाद की यात्रा का वर्णन किया गया है। साथ ही सुखी और सुरक्षित जीवन जीने के लिए कई खास तरह नियम के बारे में बारे बताया गया है।

गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति को जीवन में कुछ लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। गलत इंसान पर भरोसा करने से आर्थिक और सामाजिक नुकसान हो सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि जीवन में किन लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

garud puran  (5)

(Image Source: AI-Generated)  

1. मुंह पर मीठा बोलने वाले- गरुड़ पुराण के अनुसार, ऐसे लोगों को बेहद खतरनाक माना गया है। जो आपके सामने आपकी बहुत अच्छी बात करते हैं, लेकिन आपके पीछे आपकी बुराई करते हैं या फिर आपका कोई काम बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। इसलिए ऐसे लोग पर जीवन में कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए। इस तरह के लोग भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

2. स्वार्थी और लालची मित्र- जो लोग सिर्फ अपने लाभ के लिए आपसे लगाव रखते हैं, तो ऐसे लोगों दूरी बना लेनी चाहिए और उनपर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। इस तरह के लोग आपके साथ तभी तक रहते हैं जब तक उनका मतलब पूरा हो रहा है। इसके बाद वह लोग आपके संकट के समय आपका साथ नहीं देते हैं।

यह भी पढ़ें- आखिरी 5 मिनट: मौत के ठीक पहले इंसान की आंखों के सामने क्या आता है?

3. शत्रुओं से मित्रता रखने वाले लोग- जो इंसान लोग दुश्मनों से दोस्ती रखते हैं, तो ऐसे लोगों पर भी कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। इससे आपको नुकसान हो सकता है। इस तरह के लोगों को अपनी कोई भी बात नहीं बतानी चाहिए।

4. पैसे और पद का घमंड करने वाले लोग- जो लोग अपने पैसे और पद का घमंड करते हैं, तो ऐसे लोगों पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए और उनको अपनी कोई बात भी नहीं बतानी चाहिए।

5. नकारात्मक बात करने वाले लोग- जो लोग बुराई या नकारात्मकता से जुड़ी बातों को करते हैं, उन पर कभी भरोसा न करें। इस तरह के लोग आपको कभी भी जीवन में आगे नहीं बढ़ने देते हैं और आपका मनोबल को तोड़ देते हैं।

6. लालची इंसान- लालची इंसान पर भी भूलकर भी कभी भरोसा न करें। इससे आपको लाभ की जगह नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें- अगले जन्म में सुंदर चेहरा मिलेगा या कुरूप? गरुड़ पुराण के अनुसार तय करेंगे आपके ये 5 कर्म

यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण: इन लोगों के घर भोजन किया, तो जीवन में झेलना पड़ेगा महापाप

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।