विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, कट जाएंगे सारे पाप

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 05 May 2024 10:00 PM (IST)

धार्मिक मत है कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर गंगा स्नान करने से जन्म-जन्मांतर में किए गए ...और पढ़ें

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, कट जाएंगे सारे पाप
Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, कट जाएंगे सारे पाप

HighLights

  1. यह पर्व हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर मनाया जाता है।
  2. इस उपलक्ष्य पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान-ध्यान करते हैं।
  3. सप्तमी तिथि पर गंगा स्नान करने से जन्म-जन्मांतर में किए गए पाप कट जाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ganga Saptami 2024: सनातन पंचांग के अनुसार, 14 मई को गंगा सप्तमी है। यह पर्व हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा की पूजा-उपासना की जाती है। इस उपलक्ष्य पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान-ध्यान करते हैं। धार्मिक मत है कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर गंगा स्नान करने से जन्म-जन्मांतर में किए गए पाप कट जाते हैं। साथ ही साधक को मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप भी मां गंगा की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो गंगा सप्तमी तिथि पर पवित्र नदी गंगा में स्नान-ध्यान करें। सुविधा न होने पर गंगाजल युक्त पानी से स्नान कर मां गंगा की पूजा-अर्चना करें। वहीं, पूजा समापन के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण


राशि अनुसार दान

  • मेष राशि के जातक गंगा सप्तमी पर स्नान-ध्यान एवं पूजा पाठ के बाद लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक गंगा सप्तमी पर सफेद वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से जीवन में सुखों का आगमन होता है।
  • मिथुन राशि के जातक गंगा सप्तमी पर गौ माता की सेवा करें। साथ ही गौशाला में धन का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक गंगा सप्तमी पर कच्चे चावल और दूध का दान करें। इस उपाय को करने से मानसिक तनाव की समस्या से निजात मिलती है।
  • सिंह राशि के जातक गंगा सप्तमी पर पूजा-पाठ के बाद गेहूं का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
  • कन्या राशि के जातक गंगा सप्तमी पर महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है।
  • तुला राशि के जातक गंगा सप्तमी पर दूध, दही और चावल का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
  • वृश्चिक राशि के जातक गंगा सप्तमी पर विधि-विधान से मां गंगा की पूजा करें। इसके पश्चात गेहूं, मसूर दाल और गुड़ का दान करें।
  • धनु राशि के जातक गंगा सप्तमी पर पीले रंग के वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है।
  • मकर राशि के जातक गंगा सप्तमी पर काले तिल का दान करें। आप स्नान-ध्यान के बाद बहती जलधारा में काले तिल प्रवाहित करें।
  • कुंभ राशि के जातक गंगा सप्तमी तिथि पर विधि-विधान से मां गंगा की पूजा करें। इसके बाद काले कंबल, छाते, चमड़े के चप्पल और जूते का दान करें।
  • मीन राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन राहगीरों को शरबत पिलाएं। आप चाहे तो बेसन, चने की दाल आदि चीजों का भी दान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें ये चमत्कारी उपाय, घर चलकर आएंगी मां लक्ष्मी

डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'