विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गणेश विसर्जन 2026 : इन तारीखों पर करें बप्पा की विदाई , नोट कर लें शुभ मुहूर्त

Published: Tue, 15 Sep 2026 02:27 PM (IST)

वर्ष 2026 में गणेश विसर्जन के लिए शुभ तिथियां और मुहूर्त जारी कर दिए गए हैं। भक्त अपनी संकल्प अवधि ...और पढ़ें

बप्पा की विदाई कब करें।  (Picture Credit- AI Generated)

बप्पा की विदाई कब करें। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी के बाद अनंत चतुर्दशी तक कई घरों, मंदिरों और पंडालों में श्री गणेश भगवान जी की प्रतिमा स्‍थापित की जाती है और फिर विधि-विधान के साथ संकल्‍प किए गए दिन पूरे होने पर उनका विसर्जन कर दिया जाता है। जितनी श्रद्धा और भक्‍ति के साथ भक्‍त बप्‍पा की प्रतिमा को घर लेकर आते हैं, उतने ही प्रेम और भाव विभोर होकर उन्‍हें विदा भी कर देते हैं। इस वर्ष गणपति विर्सजन के लिए कौन-कौन से दिन सबसे शुभ हैं और कौन से मुहूर्त विर्सजन के लिए सबसे शुभ हैं, इसके बारे में हमने एस्‍ट्रोपत्री के ज्योतिष शास्त्री बृज गौतम से बात की। वह कहते हैं, "वर्ष 2026 में गणेश विसर्जन के लिए अलग-अलग तिथियों पर कई शुभ समय उपलब्ध हैं। भक्‍त अपने संकल्‍प के अनुसार गणपति का विर्सजन कर सकते हैं।"

डेढ़ दिन का गणेश विसर्जन कब करें?

अगर आपने गणपति बप्पा की स्थापना 14 सितंबर को की है और डेढ़ दिन बाद विसर्जन करना चाहते हैं, तो 15 सितंबर 2026 को विसर्जन किया जा सकता है।

इस दिन विसर्जन के लिए शुभ समय इस प्रकार हैं:

दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 49 मिनट तक -चर, लाभ और अमृत

दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से 4 बजकर 53 मिनट  बजे तक -शुभ

शाम 7 बजकर 53 मिनट से रात 9 बजकर 21 मिनट बजे तक -लाभ

रात 10 बजकर 50 मिनट बजे के बाद -रात्रि का शुभ समय

तीसरे दिन गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

जो भक्त गणेश जी का विसर्जन स्थापना के तीसरे दिन करने का संकल्‍प लेतेहैं, उनके लिए इस वर्ष 16 सितंबर को बप्‍पा की विदाई के लिए ये शुभ समय रहेगा।

सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 17 मिनट  बजे तक-शुभ

दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से  शाम 6 बजकर 24 मिनट बजे तक -चर और लाभ

शाम 7 बजकर 52 मिनट  से रात 12 बजकर 17 मिनट  तक -शुभ, अमृत और चर

पांचवें दिन गणेश विसर्जन का शुभ समय

गणपति बप्पा का पांचवें दिन विसर्जन करने वाले भक्त 18 सितंबर 2026 को इन मुहूर्तों में विसर्जन कर सकते हैं।

सुबह 6 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक -चर, लाभ और अमृत

दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 1 बजकर 48 मिनट तक -शुभ

शाम 4 बजकर 51 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक -चर

रात 9 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 48 मिनट तक -लाभ

सातवें दिन गणेश विसर्जन का मुहूर्त

अगर आपके घर में सातवें दिन गणपति विसर्जन की परंपरा है, तो 20 सितंबर 2026 को इन शुभ समय में बप्पा को विदाई दी जा सकती है।

सुबह 7 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक -चर, लाभ और अमृत

दोपहर 1 बजकर 47 मिनट से 3 बजकर18 मिनट तक -शुभ

शाम 6 बजकर 21 मिनट  से रात 10 बजकर 47 मिनट तक -शुभ, अमृत और चर

अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

गणेश विसर्जन के लिए अनंत चतुर्दशी का दिन विशेष माना जाता है। वर्ष 2026 में अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को है। ज्योतिष शास्त्री बृज गौतम के अनुसार, 25 सितंबर को विसर्जन के लिए ये शुभ समय रहेंगे:

सुबह 6 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 42 मिनट तक- चर, लाभ और अमृत

दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 1 बजकर 44 मिनट तक - शुभ

शाम 4 बजकर 45 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक- चर

रात 9 बजकर14 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक - लाभ

गणेश विसर्जन की सरल विधि

विसर्जन से पहले भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें। उन्हें फूल, दूर्वा, फल और अपनी श्रद्धा के अनुसार भोग अर्पित करें। इसके बाद गणपति की आरती करें और परिवार के साथ उनकी विदाई की तैयारी करें।

गणपति की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक उठाकर विसर्जन स्थल तक ले जाएं। विसर्जन से पहले भगवान गणेश से परिवार की सुख-समृद्धि और सभी संकट दूर करने की प्रार्थना करें। इसके बाद श्रद्धापूर्वक प्रतिमा का विसर्जन करें और 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' का जयकारा लगाएं।

यह भी पढ़ें- गणेश विसर्जन क्यों किया जाता है? जानिए वेद व्यास जी की पौराणिक कथा और 2026 का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें- किस दिन किया जाएगा गणेश विसर्जन? अभी नोट करें तारीख और बप्पा की विदाई का सही समय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है