विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

25 सितंबर को है अनंत चतुर्दशी: बप्पा की अंतिम पूजा और विसर्जन की पूरी तैयारी ऐसे करें

Published: Thu, 24 Sep 2026 11:15 AM (IST)

गणेशोत्सव के समापन पर अनंत चतुर्दशी से पहले गणपति विसर्जन (Ganesh Visarjan 2026) की तैयारी महत्वपूर्ण है। अंतिम पूजा सामग्री, ...और पढ़ें

विसर्जन से पहले गणपति मूर्ति से हटाने योग्य चीजें (Picture Credits- AI Images)

विसर्जन से पहले गणपति मूर्ति से हटाने योग्य चीजें (Picture Credits- AI Images)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन 25 सितंबर 2026, शुक्रवार के दिन अनंत चतु्र्दशी (Anant Chaturdashi 2026) के मौके पर होने जा रहा है। कई परिवारों में अंतिम पूजा और विदाई के लिए अपनी-अपनी परंपराओं का पालन करते हैं। हालांकि मूर्ति को घर या पंडाल से बाहर निकालने से पहले विसर्जन की तैयारी करना बेहद जरूरी माना गया है।

गणपति विसर्जन (Ganesh Visarjan 2026) में बप्पा की मूर्ति को सिर्फ विसर्जन स्थल तक ले जाना ही शामिल नहीं है, बल्कि अंतिम पूजा संपन्न करने, विसर्जन की थाली तैयार करने से लेकर फूल, सजावट और अन्य सामग्री हटाने तक भक्तों को कई चीजे पहले से तैयार रखनी चाहिए। भगवान गणेश को विदाई देने से पहले एक सरल गणपति विसर्जन चेक लिस्ट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

विसर्जन पूजा से जुड़ी सामग्री

बप्पा को विसर्जन के लिए ले जाने से पहले अंतिम पूजा के लिए सबसे जरूरी है कि सभी सामग्री एक साथ रख लें। इससे आखिरी समय में अफरा-तफरी और बेवजह के तनाव से बचा जा सकेगा। गणपति बप्पा के विसर्जन से जुड़ी जरूरी सामग्री-

फूल और मालाएं
दुर्वा
कुमकुम और हल्दी
अक्षत
अगरबत्ती
दीया और घी 
कपूर
नारियल
फल
मोदक
पान के पत्ते और सुपारी
गंगाजल
मूर्ति के लिए साफ कपड़ा

गणेश विसर्जन पर घर से निकलने से पहले क्या करें?

गणेशोत्सव के आखिरी दिन बप्पा को विसर्जन के लिए ले जाने से पहले इन बातों का खास ध्यान रखें-

1. अंतिम गणपति पूजा विधिपूर्वक संपन्न करें
2. पारंपरिक विदाई और उत्तर पूजा करें
3. फूल, दूर्वा और नैवेद्य अर्पित करें
4. विसर्जन की थाली तैयार रखें
5. अंतिम आरती पूरी करें
6. प्रतिमा पर लगी प्लास्टिक और कृत्रिम सजावटी सामान हटा दें।
7. नारियल और प्रसाद को अलग करें
8. मूर्ति को गाड़ी में सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित करें
9. विसर्जन स्थल पर सिर्फ जरूरी पूजा की सामग्री ही ले जाएं

विसर्जन से पहले बप्पा की प्रतिमा से क्या-क्या निकालना चाहिए?

विसर्जन से पहले बप्पा की मूर्ति की अच्छे से जांच करें और उन चीजों को हटा दें जिन्हें पानी में डालने से बचा जाता है। इनमें निम्नलिखित वस्तुएं शामिल हैं-

  • प्लास्टिक का फूल
  • प्लास्टिक की माला
  • थर्मोकोल की सजावट
  • कृत्रिम सजावटी सामग्री
  • तार और कृत्रिम मोती
  • प्लास्टिक रैपर

यह भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज ने बताया गणेश विसर्जन का सही तरीका, कहा- अपमानजनक विदाई बनती है दुर्गति का कारण

यह भी पढ़ें- अनंत चतुर्दशी पर पंचामृत में भगवान विष्णु को खोजने की परंपरा क्यों है? जानें इसके पीछे का पौराणिक रहस्य!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।