Move to Jagran APP

Ganesh Janmotsav 2020: गणेश जी के दूसरे अवतार हैं एकदंत, जानें बप्पा ने क्यों लिया था यह अवतार

Ganesh Ji Second Avatar Ekdanta गणेश उत्सव 10 दिन तक मनाया जाता है। इन्हीं दिनों में हम आपको गणेश जी के 8 अवतारों के बारे में बता रहे हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 08:08 AM (IST)
Ganesh Janmotsav 2020: गणेश जी के दूसरे अवतार हैं एकदंत, जानें बप्पा ने क्यों लिया था यह अवतार

Ganesh Janmotsav 2020 Ganesh Ji Second Avatar Ekdanta: गणेश उत्सव 10 दिन तक मनाया जाता है। इन्हीं दिनों में हम आपको गणेश जी के 8 अवतारों के बारे में बता रहे हैं। आज हम आपको गणेश जी के दूसरे अवतार के बारे में बताएंगे। गणपति बप्पा के दूसरे अवतार का नाम एकदंत है। मान्यता है कि गणेश जी ने एकदंत का अवतार लिया था और युद्ध में मदर सुर को परास्त किया थआ। फिर उसे अपनी शरण में लेकर पाताल लोक में भेज दिया था। गणेश जी के एकदंत अवतार की के हाथ में पाश, परशु, अंकुश और एक खिला हुआ कमल था। तो चलिए पढ़ते हैं एकदंत अवतार की संपूर्ण कथा।

loksabha election banner

एकदंत अवतार की संपूर्ण कथा:

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में च्यवन ऋषि का पुत्र मदासुर नाम का पराक्रमी दैत्य था। मदासुर ने एक बार अपने पिता से आज्ञा ली और वो दैत्यगुरु शुक्राचार्य के पास चला गया। उसने शुक्राचार्य के सामने पूरे ब्रह्माण्ड का स्वामी बनने की इच्छा व्यक्त की। शुक्राचार्य ने मदासुर को अपना शिष्य बना लिया। उसने मदासुर को एकाक्षरी मंत्र की विधि की दीक्षा दी। यह मंत्र शक्ति के लिए था। मदासुर ने शुक्राचार्य से दीक्षा प्राप्त की और वन की ओर चला गया। कई वर्षों तक उसने वहां तपस्या की। इस दौरान उसके शरीर पर चींटीयों और दीमक ने बांबीयां बना लीं। उसके चारों ओर घा जंगल उग गया। उसकी कठोर तपस्या को देखर मां आदि शक्ति प्रसन्न हो गईं। तपस्या से खुश होकर आदि शक्ति ने उसे पूरे ब्रह्माण का राजा होने का वर दिया। साथ ही निरोगी रहने का भी वर दिया।

मां आदि शक्ति ने मिले इस वरदान के बाद उसने पूरे ब्रह्माण पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया। इसके बाद उसने देवताओं को भी पराजित कर दिया। स्वर्ग पर भी उसने कब्जा कर लिया। मदासुर का विवाह प्रमदासुर की कन्या से सम्पन्न हुआ। इनकी पत्नी का नाम सालसा है। इससे मदासुर को तीन पुत्र हुए। आखिरी में शिव जी को भी मदासुर ने पराजित कर दिया। हर तरफ असुरों का शासन था और धर्म-कर्म खत्म हो गया था। सभी देवगण इस परेशानी से निजात पाने के लिए सनत कुमार के पास गए। उन्होंने सनत कुमार से असुर का विनाश करने का उपाय पूछा। सनत कुमार ने सभी से एकदंत की उपासना करने की बात कही। सभी देवगणों ने एकदंत की सौ वर्षों तक उपासना की। इसके उपरान्त ही मूषक पर भगवान एकदन्त प्रकट हुए। सभी देवताओं ने उनसे मदासुर के प्रकोप से मुक्ति दिलाने की बात कही। एकदंत ने उन्हें मनोरथ का आशीर्वाद प्रदान किया।

वहीं, देवर्षि नारद ने मदासुर को इस बात की सूचना दे दी। अपनी विशाल सेना के साथ मदासुर अत्यन्त क्रोध में एकदंत से युद्ध करने निकल पड़ा। युद्ध में एकदंत ने असुरों से कहा कि अगर वह जीवित रहना चाहता है तो देवताओं से द्वेष छोड़ दे और उनका राज्य भी उन्हें लौटा दे। एकदंत ने कहा कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वो उसका वध कर देंगे। इसके बाद भी

ऐसा ना होने पर वे निश्चित ही स्वामी समेत उनका वध कर देंगे। लेकिन मदासुर नहीं माना। उसने युद्ध भूमि पर एकदंत को ललकारा। जैसे ही मदासुर ने अपने धनुष पर बाण चढ़ाने लगा तभी भगवान एकदन्त का तीव्र परशु उसे लगा। यह लगकर वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे समझ आ गया कि वह जीत नहीं सकता है। वे सर्वसमर्थ परमात्मा हैं। मदासुर ने हाथ जोड़कर एकदन्त की स्तुति की और क्षमा मांगी। साथ ही भक्ति और आशीर्वाद प्रदान करें। एकदन्त इससे प्रसन्न हो गए और मदासुर से कहा कि जहां उनकी पूजा हो रही हो वहां कभी न आए। यह आदेश सुनने के बाद वह पाताल में रहने चला गया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.