37 भक्तों का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना
आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 37 श्रद्धालुओं का जत्था बालटाल के लिए रवाना हुआ। यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से रवाना हुए जत्थे में 27 पुरुष, आठ महिलाएं व दो बच्चे शामिल थे। यात्रा संपन्न होने में मात्र पांच दिन का समय शेष
जम्मू, जागरण ब्यूरो। आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 37 श्रद्धालुओं का जत्था बालटाल के लिए रवाना हुआ। यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से रवाना हुए जत्थे में 27 पुरुष, आठ महिलाएं व दो बच्चे शामिल थे।
यात्रा संपन्न होने में मात्र पांच दिन का समय शेष बचा है। दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या साढ़े तीन लाख का आंकड़ा पर कर चुकी है। इस बार 59 दिन की यात्रा के पहले महीने में तो श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रही, लेकिन उसके बाद यात्रियों की संख्या में कमी का सिलसिला तेजी के साथ शुरू हुआ। छड़ी मुबारक अंतिम दिन रक्षा बंधन वाले दिन दर्शन करेगी और इसके साथ ही यात्रा समाप्त होगी।
यात्रियों की कम संख्या का आलम यह है कि यात्री निवास खाली पड़ा है। भले ही लंगर वाले आखिरी दिन तक लंगर लगाएंगे लेकिन यात्रियों की कम संख्या से वे भी निराश है। आखिरी जत्था 28 अगस्त को रवाना होगा।
दूसरी ओर, बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए पांचवां जत्था यात्री निवासी से पुंछ के मंडी के लिए रवाना हो गया। इस जत्थे में 438 श्रद्धालु थे।