सिर्फ संतान नहीं, सौभाग्य है बेटी, क्यों माना जाता है इन्हें साक्षात लक्ष्मी?
कन्याओं को साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इनके जन्म से ही परिवार की किस्मत बदल जाती है।

Daughters Good Luck: क्यों कहते हैं बेटी को घर की लक्ष्मी? (Ai Generated Image)
HighLights
शास्त्रों में कन्याओं को श्री यानी समृद्धि का प्रतीक माना गया है
बेटी के जन्म के साथ परिवार में कई शुभ बदलाव होते हैं
बेटी के जन्म से घर में सुख-समृद्धि बढ़ने लगती है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति में बेटी के जन्म को केवल एक संतान का आगमन नहीं, बल्कि साक्षात लक्ष्मी का घर में प्रवेश माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस आंगन में बेटियों की किलकारी गूंजती है, वहां दरिद्रता का वास नहीं होता। लेकिन क्या यह केवल एक भावनात्मक बात है या इसके पीछे कोई गहरी वजह भी है? आइए जानते हैं कि बेटी के जन्म से कैसे घर की तकदीर (Good Luck) बदल जाती है।
क्यों बदलती है आर्थिक स्थिति और भाग्य?

Ai Generated Image
सकारात्मकता
वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, घर में स्त्री शक्ति के होने से वहां की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। घर का माहौल खुशहाल होता है, इससे कार्यक्षमता बढ़ जाती है। इसका सीधा असर आर्थिक उन्नति पर भी पड़ता है, क्योंकि कन्याओं को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।
जिम्मेदारी का अहसास
बेटी के जन्म के बाद एक पिता के अंदर उसे अच्छा जीवन देने की एक नई प्रेरणा जागती है। यह नई ऊर्जा करियर में सफलता का कारण बनता है।
शास्त्रों का मत
वेदों में कहा गया है कि 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:' यानी जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं और लक्ष्मी का वास होता है। बेटी के लिए सम्मान और प्यार शुक्र ग्रह को मजबूत करता है, जो ज्योतिष में सुख-सुविधा और धन के कारक हैं।
खुशियों का आगमन
अक्सर देखा गया है कि बेटी के जन्म के बाद रुके हुए काम बन जाते हैं, नया घर या वाहन जैसी सुख-सुविधाएं बढ़ जाती हैं। इसे ही हम बेटी के भाग्य से मिला फल कहते हैं। वह अपने साथ पुण्य फल लेकर आती है, जो पूरे कुल के लिए वरदान साबित होती हैं।
यह भी पढ़ें: गोधूलि बेला में दीया जलाना सबसे फलदायी, वास्तु दोष से परेशान लोग अभी पढ़ें नियम
यह भी पढ़ें: भगवान श्री कृष्ण के चरणों को 'कमल' क्यों कहते हैं? दिलचस्प है इसके पीछे का रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
