बरसाने में आकाश रंगीन जमीं पर बरसीं लाठियां
विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लठामार होली शुक्रवार शाम शुरू हो गई। बरसाना की हुरियारिनों ने नंदगांव के हुरियारों पर जमकर प्रेम से पगी लाठियां बरसाईं। इस दौरान श्रीजी मंदिर से लेकर रंगीली गली तक का आसमान रंग-बिरंगे गुलाल से रंगीन हो गया। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लठामार होली शुक्रवार शाम शुरू हो गई। बरसाना की हुरियारिनों ने नंदगांव के हुरियारों पर जमकर प्रेम से पगी लाठियां बरसाईं। इस दौरान श्रीजी मंदिर से लेकर रंगीली गली तक का आसमान रंग-बिरंगे गुलाल से रंगीन हो गया। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु भी इस मौके का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
वृषभान दुलारी राधारानी के धाम बरसाना में कई दिन से लठामार होली की तैयारियां चल रही थीं, गुरुवार को यहां लड्डुओं की होली खेली गई। शुक्रवार को हजारों लोगों का वो सपना साकार हो गया, जिसका उन्हें पिछले एक वर्ष से इंतजार था। कई ने तो ये धमाल पहली बार देखा। पूरे दिन होली की खुमारी छाई रही और शाम होते-होते बरसाना की होली पूरे रंग में आ गई। रंगीली चौक महिला-पुरुषों से खचाखच भरा हुआ था। देर शाम तक बरसाना की हुरियारिनें रसिया गा-गाकर नंदगांव के हुरियारों पर ल_ बरसा रही थीं। प्रत्युत्तर में हुरियारे भी जमकर रसिया गायन कर रहे थे।