रंग पंचमी: प्रेम के रंग में हर कोई हुआ सराबोर
रंग पंचमी पावन अवसर पर मठ-मंदिरों में विविध आयोजन हुए। भक्तों ने मंदिरों में जाकर भगवान को अबीर-गुलाल अर्पित कर उनका आशीष लिया। इसके तहत वेणी माधव मंदिर दारागंज में अबीर-गुलाल की खूब बौछार हुई।
इलाहाबाद। रंग पंचमी पावन अवसर पर मठ-मंदिरों में विविध आयोजन हुए। भक्तों ने मंदिरों में जाकर भगवान को अबीर-गुलाल अर्पित कर उनका आशीष लिया। इसके तहत वेणी माधव मंदिर दारागंज में अबीर-गुलाल की खूब बौछार हुई।
पुजारी अभिषेक दुबे, भक्तराज, पुष्पराज, संजय पाठक, योगराज व शक्तिराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का पूजन किया। इसके साथ ही प्रयागराज सेवा समिति व त्रिकोण परिक्रमा परिवार के वार्षिक पर्वपत्र का लोकार्पण हुआ। डॉ. शंभूनाथ त्रिपाठी 'अंशुलÓ, धर्मराज पांडेय, तीर्थराज पांडेय ने पर्व पत्र के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उसे भारतीय संस्कृति का अंग बताया।
होली मिलन समारोह में जुटी भीड़- क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर लोगों ने आपसी प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान महरानीदीन ने कहा कि होली पर्व प्रेम और सौहार्द का है। समाजसेवी विक्रम प्रजापति ने कहा कि होली पर्व पर आपस में मतभेद को भूलाकर गले मिलना चाहिए।