Move to Jagran APP

Love At First Sight: इन पांच रा​शि वालों को पहली ही नजर में हो जाता है प्यार

Love At First Sight सच यह है कि मोहब्बत के तार आपकी राशि से जुड़े होते हैं। पांच राशि के लोग बाकी लोगों की तुलना में काफी जल्दी प्यार के आगोश में चले जाते है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 09:26 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 09:30 AM (IST)
Love At First Sight: इन पांच रा​शि वालों को पहली ही नजर में हो जाता है प्यार
Love At First Sight: इन पांच रा​शि वालों को पहली ही नजर में हो जाता है प्यार

Love At First Sight: आपने बहुत से लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि उन्हें पहली नजर में ही प्यार हो गया था। वास्तव में बड़ी संख्या में लोगों के लिए प्यार किसी मैजिकल ताकत की तरह काम करता है और उनके बेसुध मन अनजाने में किसी की तरफ खिंचा चला जाता है। ऐसे में जेहन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर यह सब कैसे हो जाता है और किस तरह के लोग प्यार के पाश में जल्द बंध जाते हैं।

loksabha election banner

आज हम आपको इसकी असली वजह बताते हैं। सच यह है कि मोहब्बत के तार आपकी राशि से जुड़े होते हैं। पांच राशि के लोग बाकी लोगों की तुलना में काफी जल्दी प्यार के आगोश में चले जाते है। उनके प्यार की इंटेंसिटी भी बाकियों की तुलना में अधिक होती है।

मीन राशि वाले होते हैं रोमैंटिक

मीन राशि वाले लोग काफी रोमैंटिक होते हैं। उनके रूमानी खयालात अक्सर सीमाओं के बंधन से मुक्त हो जाते हैं। वे हर किसी में अच्छाई देखते हैं। जो भी उनके सम्पर्क में आता है और उनके स्वभाव को समझता है, वे उसके अपने हो जाते हैं। वास्तव में वे पूरी दुनिया को अपने रंगीन चश्मे से देखते हैं, इसीलिए दुनिया उन्हें रंगीन दिखती है। प्यार उनके लिए महज एक अनुभव नहीं, बल्कि जिंदगानी होता है। वे सबसे आसानी से प्यार में डूब जाते हैं।

प्यार के मामले में धैर्य नहीं रखते मेष राशि वाले

मीन की तरह ही मेष राशि वाले लोग भी बड़ी आसानी से किसी के भी प्यार में डूब जाते हैं। प्यार के मामले में इनमें भी धैर्य नहीं होता। चूंकि ये स्वभाव से आक्रामक और जल्द निर्णय लेने वाले होते हैं, इसलिए जल्द प्यार में डूबना इनकी फितरत होती है। ऐसे लोग कहीं भी किसी को भी प्रोपोज कर देते हैं।

कर्क राशि वालों के पास होता है आइडिया ऑफ लव

कर्क राशि वाले लोगों में किसी को भी मनाने की काबिलियत होती है, इसीलिए वे किसी के प्यार में जल्द डूब जाते हैं और नहीं मानने पर उसे मनाने की भरसक कोशिश करते हैं। इस राशि वाले लोगों के दिमाग में एक आइडिया ऑफ लव होता है और अगर कोई उनके इस आइडिया ऑफ लव से मेल खाता है तो वे जल्द उसके प्रति इमोशनल हो जाते हैं।

सिंह राशि वाले प्यार के मामले जल्द करते हैं फैसला

सिंह राशि वाले सबसे दमदार व्यक्तित्व वालों में होते हैं। वे जहां भी होते हैं, वहां समां बांध देते हैं, इसीलिए उनमें किसी भी चीज के प्रति जबरदस्त पैशन होता है। इस राशि के लोगों में विश्वास का स्तर भी जोरदार होता है, इसीलिए वे प्यार के मामले में भी सीमाओं का कम ख्याल रखते हैं और इस मामले में भी जल्द निर्णय लेते हैं।

वृश्चिक राशि वाले प्यार का इजहार करने में नहीं करते देरी

वृश्चिक राशि वालों में भी प्यार के प्रति जबर्दस्त आकर्षण होता है। पैशन होने के कारण ये देखते ही किसी के भी प्यार में पड़ जाते हैं। ये किसी के प्रति तुरंत अपने प्यार का इजहार कर देते हैं। यही कारण है कि ये जल्द प्यार के चक्कर में पड़ जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.