Falgun Festival List 2025: फाल्गुन में कब है महाशिवरात्रि और होली? यहां देखें व्रत-त्योहारों की डेट
हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन आखिरी महीना होता है। इस माह के समापन होने के बाद हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस महीने की पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र होने की वजह से इस महीने को फाल्गुन (Falgun Festival List 2025) के नाम से जाना जाता है। इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और पर्व मनाए जाते हैं जिनका विशेष महत्व है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Festival calendar 2025: जल्द ही फाल्गुन माह की शुरुआत होने जा रही है। इस महीने में भगवान विष्णु, भगवान श्रीकृष्ण और महादेव के संग चंद्र देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही विशेष चीजों का दान करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन माह में इन शुभ कामों को करने से व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के सुख मिलते हैं। साथ ही मन को शांति मिलती है।
इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत (Falgun Vrat List 2025) और त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। जैसे- विजया एकादशी, महाशिवरात्रि, आमलकी एकादशी, होली, फाल्गुन अमावस्या समेत आदि। इन सभी व्रत और त्योहार का बेहद खास महत्व है। अब ऐसे में फाल्गुन माह की शुरुआत होने जा रही है, तो आइए जानते हैं इस महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों के बारे में।
(Pic Credit-AI)
कब से शुरू है फाल्गुन माह (Falgun Month 2025 Start Date and end Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 13 फरवरी की रात को 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। इस प्रकार फाल्गुन माह की शुरुआत 13 फरवरी से होगी। वहीं, इस माह का समापन 14 मार्च को होगा। इसके बाद हिंदू नववर्ष की शुरुआत होगी।
यह भी पढ़ें: Falgun Month 2025 Date: कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन? जानें इस माह से जुड़े नियम
फाल्गुन माह 2025 के व्रत और पर्व की लिस्ट (Falgun Festival List 2025)
- 13 फरवरी को फाल्गुन माह की शुरुआत होगी। इस दिन फाल्गुन माह की प्रतिपदा तिथि है।
- 16 फरवरी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस शुभ तिथि पर भगवान गणेश की पूजा होती है।
- 18 फरवरी को यशोदा जयंती मनाई जाएगी।
- 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है।
- 20 फरवरी को कृष्ण पक्ष में कालाष्टमी व्रत किया जाएगा। इसी दिन शबरी जयंती भी है।
- 21 फरवरी को जानकी जयंती मनाई जाएगी।
(Pic Credit-AI)
- 24 फरवरी को विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2025 Date) व्रत किया जाएगा। मान्यता है कि विजया एकादशी व्रत करने से पापों से छुटकारा मिलता है।
- 25 फरवरी को प्रदोष व्रत किया जाएगा।
- 26 फरवरी को महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri 2025 Date) है। इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
- 27 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya 2025) का पर्व मनाया जाएगा।
- 01 मार्च को फुलेरा दूज है।
(Pic Credit-AI)
- 3 मार्च को विनायक चतुर्थी व्रत किया जाएगा।
- 7 मार्च से होलाष्टक की शुरुआत होगी। इसी दिन दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
- 10 मार्च को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी व्रत किया जाएगा।
- 13 मार्च को होलिका दहन होगा।
- 14 मार्च को होली (Holi 2025) मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Grah Gochar 2025: फाल्गुन महीने में 3 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन लोगों की लगेगी लॉटरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।