Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, धन और सौभाग्य में होगी वृद्धि

    सनातन धर्म में अमावस्या तिथि (Falgun Amavasya 2024) का दिन बेहद शुभ माना जाता है। यह दिन पितरों का तर्पण और श्री हरि विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस शुभ दिन पर जो जातक पितरों का तर्पण करते हैं उन्हें पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही इस दिन गंगा स्नान और दान करने का भी विधान है।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Thu, 07 Mar 2024 09:07 AM (IST)
    Hero Image
    Falgun Amavasya 2024: अमावस्या तिथि का दिन का महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Amavasya 2024: अमावस्या तिथि का दिन शास्त्रों में बहुत खास महत्व रखता है। यह दिन पितरों की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जात हैं। साल में कुल 12 अमावस्या पड़ती है। इस दिन लोग तीर्थ स्थलों पर स्नान, दान और श्राद्ध कर्म करने के लिए जाते हैं, क्योंकि ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस साल फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसे में अगर आप पितरों की कृपा चाहते हैं, तो कुछ विशेष चीजों का दान अवश्य करें, जो इस प्रकार हैं -

    गाय के घी का दान

    फाल्गुन अमावस्या के दिन गाय के घी का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। इसलिए इसका दान जरूर करें। ऐसा कहा जाता है कि घी का दान करने से भगवान शंकर और श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही जीवन के सभी दुखों का अंत होता है।

    रंगों या गुलाल का दान

    फाल्गुन अमावस्या के दिन गुलाल का दान सबसे शुभ माना गया है, क्योंकि यह रंगों का महीना है। ऐसे में गुलाल का दान अवश्य करें, जो जातक ऐसा करते हैं उनका घर खुशियों से भरा रहता है। साथ ही जीवन में रंगों की तरह हरियाली छाई रहती है।

    बांसुरी का दान

    फाल्गुन अमावस्या के दिन बांसुरी का दान करना बेहद कल्याणकारी माना गया है, क्योंकि इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विधान है और श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय चीज बांसुरी हैं। इसलिए इसका दान अवश्य करें, जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन सुखी होता है।

    काले तिल का दिन

    अमावस्या तिथि के दिन काले तिल का दान करना चाहिए। काले तिल का दान करने से अद्भुत लाभ मिलते हैं। साथ ही कुंडली से बुरे ग्रहों का प्रभाव समाप्त होता है। यही नहीं व्यक्ति का जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहता है। ऐसे में इसका दान फाल्गुन अमावस्या के दिन जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: Vishnu Sahasranamam Significance: विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ से मिलती है जीवन में सफलता, जानिए इसका महत्व

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'