Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Face reading: चेहरा बता देता है कि आप हैं कितने खुशमिजाज

    By Jagran NewsEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Fri, 06 Jan 2023 10:36 PM (IST)

    Face Reading Astrology चेहरा दिल की ही नहीं आपके व्यक्तित्व की भी किताब होता है। जिसे पढ़कर ज्योतिष का ज्ञान रखने वाले आपके स्वभाव आपके व्यवसाय और भविष्य के बारे में आसानी से बता सकते हैं। जानिए सामुद्रिक शास्त्र में क्या बताया है।

    Hero Image
    Face Reading: आपका चेहरा बता देता है बहुत कुछ। (सांकेतिक चित्र)

    नई दिल्ली, Face Reading Astrology: व्यक्ति के हाथ में बनी रेखाएं उसके भूत-भविष्य के बारे में सारे राज खोल सकती हैं। इसी तरह किसी के आंख-नाक की बनावट को देखकर ज्योतिषी, उस व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जानकारी दे देते हैं। इतना ही नहीं चेहरे के आकार-प्रकार से भी व्यक्ति का भविष्य, स्वभाव और व्यवसाय जाना जा सकता है। किसी की योग्यता और आने वाले कल में वह क्या करने जा रहा है, इस बारे में भी चेहरे को देखकर बताया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामुद्रिक शास्त्र बताता है चेहरों के राज

    पंडित दीपक पांडे बताते हैं, कि जिस शास्त्र के अध्ययन के बाद हाथ,पैर, आंख, कान और चेहरे की बनावट के जरिए इंसान के भूत-भविष्य और स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है, उसे सामुद्रिक शास्त्र कहते हैं। चेहरा पढ़ कर भाग्य बताना सामुद्रिक शास्त्र का ही एक अंग है। इस शास्त्र के अध्ययन से व्यक्ति की आर्थिक संपन्नता, उसकी व्यवसाय में सफलता या असफलता, और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह सारी जानकारी चेहरे के आकार और उसकी बनावट में छुपी होती है।

    चेहरा गोल हो या चौकोर बताता है आप का सच

    यदि किसी इंसान का चेहरा गोल हो, तो ऐसे लोग दूसरों का दुख दर्द समझने वाले संवेदनशील इंसान होते हैं। इनका व्यवहार काफी मृदु होता है। गोल चेहरे वाले भाग्यशाली माने जाते हैं। भाग्य से इन्हें सफलता मिलती है, और यह सफल होने के बाद भी दूसरों की पीड़ा को कम करके नहीं आंकते। वहीं चौकोर चेहरे वाले इरादे के पक्के, बुद्धिमान और खासे लॉजिकल होते हैं। हालांकि यह भाग्य के तेज होते हैं, लेकिन परिश्रम करने से नहीं चूकते‌ इनमें दूसरों को प्रभावित करने की गहरी क्षमता होती है।

    नेता और अभिनेता बनते हैं ऐसे चेहरे वाले

    जिन लोगों का चेहरा आयताकार होता है, उनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता कूट-कूट कर भरी होती है। यह लोग कूटनीतिज्ञ होते हुए भी विनम्र और ईमानदार होते हैं। ऐसे लोग या तो उच्च पदों पर नौकरी करते हैं, या फिर राजनीति में सफल नेता बनते हैं। इन लोगों को अपनी ताकत और कमजोरियों का पूरा एहसास होता है। जिनका यह सही संतुलन बनाकर रखते हैं। वहीं अंडाकार यानी ओवल फेस वाले खासे सुंदर और प्रेजेंटेबल होते हैं। यह दिमाग के तेज होते हैं, और आसानी से अपने अंदर के भावों को छुपा कर अवसर के अनुकूल व्यवहार करने में कुशल होते हैं। इसीलिए इनके अंदर अभिनय करने की क्षमता होती है, और आकर्षक व्यक्तित्व इस क्षेत्र में आगे बढ़ने में इनकी सहायता करता है। यह लोग जहां भी जाते हैं, अपनी पहचान बना लेते हैं। कठिन समय में शांत रहकर सोचने समझने की इनमें अद्भुत क्षमता होती है। जबकि यह काफी जोशीले और अपनी जिद के पक्के होते हैं।

    लंबे चेहरे वाले बनते हैं स्पोर्ट्स पर्सन तिकोने चेहरे वालों का मिज़ाज है गर्म

    इसी तरह त्रिकोणीय चेहरे वाले लोग बुद्धिमान और जन्मजात प्रतिभाशाली होते हैं। यह लोग क्रिएटिव होते हैं लेकिन स्वभाव से गुस्से वाले रहते हैं। अपनी बात मनवाने के लिए यह किसी भी हद तक जा सकते हैं, और इनकी अक्लमंदी इस बात में इनकी सहायता करती है। यह काफी क्रिएटिव भी होते हैं, और इसलिए कला के विभिन्न क्षेत्रों में अपना मकाम बनाने में कामयाब होते हैं। हर संकट से निकलने का उपाय इनके पास मौजूद होता है। जिसके चलते इनके कार्यों में कोई रुकावट नहीं आती। शारीरिक रूप से यह थोड़े दुबले पतले होते हैं। वही लंबे चेहरे वाले बलिष्ठ शरीर के होते हैं और खेलकूद में हमेशा आगे रहते हैं। स्थिर दिमाग वाले, फोकस करके अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं। कभी-कभी इनके दृढ़ इरादे लोगों को खटकते हैं, और इन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। पर इसी मजबूत व्यवहार के चलते यह जीवन में बड़ी कामयाबी हासिल करते हैं। लंबे चेहरे वाले लोग काफी ऑर्गेनाइज होते हैं, और बड़ी से बड़ी उलझन आसानी से सुलझा लेते हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।