विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज मनाई जा रही ईद मिलाद-उन-नबी, जानिए पैगंबर की याद में इस दिन को कैसे मनाते हैं लोग?

Published: Fri, 21 Aug 2026 09:00 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2026 01:19 PM (IST)

देशभर में आज ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह दिन पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन का प्रतीक है। ...और पढ़ें

ईद मिलाद-उन-नबी की तारीख (Picture Credit- AI Generated)

ईद मिलाद-उन-नबी की तारीख (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में आज ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस्माल धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह दिन बेहद खास और गौरवशाली होता है। यह वही पैगंबर-ए- इस्लाम हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ईद मिलाद-उन-नबी दुनिया भर के कई देशों के साथ भारत में भी बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है।

भारत में कई मुसलमान मिलाद-उन-नबी को मनाते हैं, जो पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है। इसे नबी दिवस, मौलिद, मोहम्मद का जन्मदिन या पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रूप में भी जाना जाता है। मिलाद-उन-नबी के दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। भारत में अधिकांश स्कूल और व्यवसाय इस दिन बंद होते हैं।

भारत में कब ईद मिलाद-उन-नबी?

इस्लाम धर्म में यह पवित्र त्योहार किस दिन मनाया जाएगा, इसको लेकर कुछ लोग काफी कन्फ्यूज हैं। लोग जानने के लिए उत्सुक हैं कि स्कूलों-कॉलेज, सरकारी और प्राइवेट दफतर के साथ बैंक में किस दिन छुट्टी होगी? भारत में इस साल ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार 26 अगस्त 2026, बुधवार के दिन मनाया जा रहा है।

इस्लामी तारीख चांद पर आधारित होती है, जिसके कारण अलग-अलग कैलेंडर और चांद देखने के तरीकों के कारण से ग्रेगोरियन तारीख में अंतर देखने को मिल सकता है। कुछ इस्लामी कैलेंडरों में 12 रबी-उल-अव्वल 1448 हिजरी की तारीख 25 अगस्त है। जबकि अन्य कैलेंडर और मुकामी रिवायतों में इसे 26 अगस्त को मनाया जाएगा रहा है।

ईद मिलाद-उन-नबी के दिन लोग क्या करते हैं?

मिलाद-उन-नबी के मौके पर मुसलमान पैगंबर मुहम्मद के जन्म और उनकी शिक्षाओं को याद करते हैं, उन पर चर्चा करते हैं और जश्न मनाते हैं। कई सुन्नी मुसलमान इस अवसर को इस्लामी महीने रबी अल-अव्वल की 12 तारीख को मनाते हैं, जबकि शिया समुदाय इसे रबी अल-अव्वल की 17 तारीख को मनाते हैं।

इस दिन कई तरह की गतिविधियां की जाती हैं-

  • रात भर प्रार्थना सभाएं चलती हैं।
  • बड़ी भीड़ वाली पदयात्राएं और जुलूस निकाले जाते हैं।
  • घरों, मस्जिदों और अन्य इमारतों को उत्सव के बैनर और झंडे से सजाया जाता है।
  • मस्जिदों और सामुदायिक भवनों में सामूहिक भोजन का आयोजन किया जाता है।
  • मुहम्मद के जीवन, कार्यों और उनकी शिक्षाओं के बारे में कहानियों और कविताओं के जरिए लोगों का मार्गदर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें- ईद मिलाद-उन-नबी 26 को, 12वीं रबी उल अव्वल की पहली तारीख भी घोषित

यह भी पढ़ें- इस्लाम में क्या खाना 'जायज' और किससे 'परहेज'? जानें हलाल और हराम के वो नियम जो हर किसी को पता होने चाहिए

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।