Move to Jagran APP

Dussehra 2022: दशहरा पर करें इन दो पौधों की पूजा, शत्रु पर होगी विजय प्राप्त

Dussehra 2022 हिंदू धर्म में दशहरा का पर्व काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन नीलकंठ के दर्शन करने के अलावा देवी अपराजिता और शमी के पौधे की पूजा करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख शांति आएगी और हर काम में सफलता मिलेगी।

By Shivani SinghEdited By: Published: Tue, 04 Oct 2022 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 08:34 AM (IST)
Dussehra 2022: दशहरा पर करें इन दो पौधों की पूजा, शत्रु पर होगी विजय प्राप्त
Dussehra 2022: दशहरा के दिन करें शमी और अपराजिता के पौधे की पूजा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

नई दिल्ली, Dussehra 2022: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा यानी विजय दशमी का पर्व मनाया जाता है। दशहरे के पर्व को अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसी कारण इस दिन को काफी शुभ माना जाता है। इस दिन सुख-समृद्धि के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

loksabha election banner

शास्त्रों के अनुसार, दशहरा के दिन जिस तरह से नीलकंठ देखना शुभ माना जाता है। उसी तरह इस शमी के पेड़ और अपराजिता के फूल की पूजा करना शुभ माना जाता है। जानिए कैसे करें अपराजिता के फूल और शमी की पूजा।

ऐसे करें अपराजिता की पूजा

दशहरा के दिन अपराजिता की पूजा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन अपराजिता की पूजा करने से सालभर हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही रुके हुए काम सुचारू से चलने लगते हैं।

इस दिन उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण की तरफ की कोई जगह साफ कर लें। इसके बाद साफ जगह पर चंदन से आठ पत्तियों वाला कमल का फूल बना लें। इसके बाद इसमें अपराजिता के फूल या पौधा रख दें। इसके बाद संकल्प लेते हुए इस मंत्र को बोले-'मम सकुटुम्बस्य क्षेम सिद्धयर्थे अपराजिता पूजनं करिष्ये'

इस मंत्र को पढ़ने के बाद अपराजिता देवी से प्रार्थना करते हुए अपने परिवार और खुशहाली की बात कहें। इसके साथ ही कुमकुम, अक्षत, सिंदूर, भोग, घी का दीपक जला दें। पूजा करने के बाद देवी मां को अपने स्थान पर वापस जाने का आग्रह करें।

ऐसे करें शमी की पूजा

निर्णयसिन्धु के अनुसार, दशहरा के दिन शमी के पौधे की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन शमी की पूजा करने से हर काम में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही साल भर यात्राओं में लाभ मिलेगा। शमी के पेड़ की पूजा घर में कर सकते हैं सबसे पहले इस दिन शमी के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं। इसके साथ ही दीपक जलाएं।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.