Move to Jagran APP

Dussehra 2022 Daan: दशहरे पर करें किसी को बिना बताएं इन चीजों का दान, मां लक्ष्मी की हमेशा भी रहेगी कृपा

Dussehra 2022 Daan दशहरा को विजयदशमी के नाम से भी जानते हैं। दशहरा के दिन रावण दहन के साथ-साथ कुछ उपायों को करना शुभ मानते हैं। इसके अलावा दशहरे के दिन कुछ चीजों का गुप्त करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

By Shivani SinghEdited By: Published: Tue, 04 Oct 2022 04:06 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 08:00 AM (IST)
Dussehra 2022 Daan: दशहरे पर करें किसी को बिना बताएं इन चीजों का दान, मां लक्ष्मी की हमेशा भी रहेगी कृपा
Dussehra 2022 Daan: विजयदशमी पर करें किसी को बिना बताएं इन चीजों का दान

नई दिल्ली, Dussehra 2022 Daan: हिदू धर्म में आश्विन मास में पड़ने वाली नवरात्र के समापन के साथ ही दशहरे का पर्व मनाया जाता है। इस दिन देशभर में जगह-जगह रामलीला का आयोजन करने के साथ रावण दहन किया जाता है। इसके साथ ही हर कोई एक-दूसरे को दशहरा की शुभकामनाएं देता है। दशहरा के दिन गुप्त दान को लेकर मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और घर में हमेशा वास करती है। आइए जानते हैं कि दशहरे के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

loksabha election banner

इस दिन बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में हर साल इस दिन शाम के समय पुतले को जलाया जाता है जो रावण का प्रतीकात्मक रूप होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन कई उपायों के बारे में बताया गया है। इसके अलावा दशहरा के दिन शुभ कार्यों के साथ कुछ चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

दशहरे के दिन करें इन चीजों का गुप्त दान

झाड़ू का दान

मान्यताओं के अनुसार, दशहरे के दिन किसी धार्मिक स्थान या फिर मंदिर में जाकर नई झाड़ू का दान करना चाहिए। इसके बाद इसके बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। माना जाता है कि झाड़ू में मां लक्ष्मी वास करती है। इसलिए इसका दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

अन्न

ज्योतिष शास्त्र हो या फिर शास्त्र हर एक चीज में अन्न के दान के बारे में काफी कुछ बताया गया है। माना जाता है कि किसी जरूरतमंद या गरीब को अन्न दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।

वस्त्र

जिस तरह एक व्यक्ति के जीवन के लिए अन्न और जल जरूरी है। उसी तरह उसे तन ढकने के लिए वस्त्र अति आवश्यक है। इसलिए दशहरे के दिन जरूरतमंद या गरीब को वस्त्र का दान करें। इसके बारे में किसी से भी चर्चा न करें।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.