Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Swapna Shastra: क्या आपको भी सपने में दिखाई देते हैं सोने के गहने? तो जानिए क्या हो सकता है इसका अर्थ

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 07:00 PM (IST)

    अक्सर लोग रात में सोते समय कई तरह-तरह के सपने देखते हैं। स्वप्न शास्त्र की मानें तो हर सपना व्यक्ति को उसके भविष्य के बारे में शुभ या अशुभ संकेत दे सकता है। ऐसे में जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र (Dream Astrology) के अनुसार सपने में सोना या सोने के गहने से जुड़े सपने देखने का अर्थ क्या हो सकता है।

    Hero Image
    Swapna Shastra: सोने के गहनों का सपना देखने का अर्थ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dreaming About Gold: कई लोगों को सोना पहनने का शौक होता है। लेकिन यदि आपको सपने में भी सोना दिखाई देता है या सोने से बने गहने दिखाई देते हैं, तो इसका भी खास मतलब हो सकता है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि सपनों से हमें कई तरह के शुभ या अशुभ संकेत मिल सकते हैं, जो किसी ने किसी रूप से हमारे भविष्य से जुड़े होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सोने से जुड़े सपने के बारे में स्वप्न शास्त्र क्या कहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब दिखें बहुत सारे जेवर

    यदि आपको सपने में सोने से बने बहुत-से जेवर दिखाई देते हैं, तो इसका अर्थ होता है कि भविष्य में आपका बहुत धन खर्च होने वाला है। ऐसे में आपको सोच-समझकर खर्च करने की आवश्यकता है।

    गहनों की चोरी

    अगर किसी व्यक्ति को सपने में सोने से बने गहनों की चोरी दिखाई देती है, तो इसे एक शुभ सपना नहीं माना जाता। ऐसे सपने का अर्थ है कि आपको बिजनेस में नुकसान हो सकता है या फिर आपका कोई सहयोगी आपको धोखा दे सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

    ये है अशुभ सपना

    अगर कोई व्यक्ति सपने में जमीन पर  गिरा हुआ सोना उठना है, तो इसका अर्थ है कि आपको आने वाले समय में धान की हानि हो सकती है। वहीं, सपने में सोने के गहनों को खोना भी शुभ नहीं माना जाता। इसका अर्थ हो सकता है कि भविष्य में आपको धन की हानि हो सकती है।

    कौन-सा सपना है शुभ

    यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को सोने के गहने खरीदते हुए देखता है, तो यह सपना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है। वहीं, अगर आप सपने में किसी व्यक्ति को सोने के गहने उपहार के रूप में देते हैं, तो इसे भी एक शुभ सपने के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आपको करियर में सफलता मिल सकती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'