Astrology Tips: शाम के समय गलती से भी न करें ये चीजें दान, घर से लक्ष्मी हो जाएगी विदा
Astrology Tips शास्त्रों में दान का महत्व बहुत अधिक है। अगर किसी को सच्चे मन से दान किया जाए तो इसका पुण्य बेहद ही शुभ होता है। अगर कोई व्यक्ति किसी जरुरतमंदर को अपनी सामर्थ्यनुसार दान करता है तो उसे काफी अच्छा माना जाता है।
Astrology Tips: शास्त्रों में दान का महत्व बहुत अधिक है। अगर किसी को सच्चे मन से दान किया जाए तो इसका पुण्य बेहद ही शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र में भी दान का काफी महत्व बताया गया है। अगर कोई व्यक्ति किसी जरुरतमंदर को अपनी सामर्थ्यनुसार दान करता है तो उसे काफी अच्छा माना जाता है। इससे पुण्य प्राप्त होता है। वैसे तो आप दान किसी भी समय दे सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसी मान्यता भी है कि शाम के समय किसी को भी दान नहीं देना चाहिए। अगर ऐसा किया जाए तो यह काफी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। तो आइए जानते हैं शाम के समय किन चीजों दान नहीं करना चाहिए।
शाम के समय इन चीजों का न करें दान:
- कहा जाता है कि शाम के समय व्यक्ति को दूध का दान नहीं किया जाना चाहिए। क्योंकि दूध मां लक्ष्मी और चंद्रमा का प्रतीक कहा जाता है। ऐसे में शाम के समय अगर दूध का दान किया जाए तो घर में बरकत नहीं आती है।
- सूर्यास्त के समय किसी भी व्यक्ति को दही का दान नहीं करना चाहिए। इससे घर में वैभव और सुख-सुविधाओं की कमी हो जाती है।
- दूध और दही के अलावा शाम के समय किसी को लहसुन और प्याज का दान भी नहीं करना चाहिए। इनका संबंध केतु ग्रह से होता है। ऐसे में इनका दान करने से व्यक्ति को समस्या झेलनी पड़ सकती हैं।
- मान्यता है कि किसी के घर में लक्ष्मी का आगमन शाम के समय ही होता है। ऐसे में शाम के समय किसी को भी पैसे का दान नहीं करना चाहिए। इससे घर से लक्ष्मी विदा हो जाती है।
डिस्क्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '