यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऐसा करने से इनके लिए विवाह के प्रस्ताव आने लगते हैं
शादी में हो रही देरी को दूर किया जा सकता है। इस समस्या से उबरने के लिए आप आसान से वास्तु टिप्स आजमा सकते हैं।

कोई भी कारण हो लेकिन लड़के या लड़की की शादी में यदि देरी हो रही है, तो यह चिंता की बात है। लेकिन वास्तुशास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, शादी में हो रही देरी को दूर किया जा सकता है। इस समस्या से उबरने के लिए आप आसान से वास्तु टिप्स आजमा सकते हैं।
- यदि विवाह प्रस्ताव में परेशानी आ रही हो तो विवाह वार्ता के लिए घर आए अतिथियों को इस प्रकार बैठाएं कि उनका मुख घर में अंदर की ओर हो। उन्हें द्वार दिखाई न दे।
- यदि मंगल दोष के कारण विवाह में विलंब हो रहा हो तो उसके कमरे के दरवाजे का रंग लाल अथवा गुलाबी रखना चाहिए।
- विवाह योग्य युवक-युवती जिस पलंग पर सोते हैं, उसके नीचे लोहे की वस्तुएं या व्यर्थ का सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने से उनके विवाह योग में बाधा उत्पन्न होती हैं।
- विवाह योग्य युवक-युवतियों को उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित कमरे में रहना चाहिए। ऐसा करने से इनके लिए विवाह के प्रस्ताव आने लगते हैं।
- विवाह योग्य युवक-युवतियों के कमरे एवं दरवाजे का रंग गुलाबी, हल्का पीला या सफेद (चमकीला) हो तो विवाह में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।
- यदि कोई विवाह योग्य युवक-युवती विवाह के लिए तैयार न हो, तो उसके कक्ष की उत्तर दिशा की ओर क्रिस्टल बॉल कांच की प्लेट अथवा प्याली में रखनी चाहिए।