Move to Jagran APP

Palmistry: क्या आपकी हथेली पर भी है 'V' का निशान, तो इस उम्र में आप बनेंगे धनवान

Palmistry हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली पर V का निशान होता है उन्हें परिवार भी मन मुताबिक मिलता है। परिवार के लोगों के साथ इनका संबंध दोस्ताना रहता है। ये एक दूसरे का साथ देते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Wed, 07 Jun 2023 04:01 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jun 2023 04:01 PM (IST)
Palmistry: क्या आपकी हथेली पर भी है 'V' का निशान, तो इस उम्र में आप बनेंगे धनवान
Palmistry: क्या आपकी हथेली पर भी है 'V' का निशान, तो इस उम्र में आप बनेंगे धनवान

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Palmistry: सनातन धर्म में हस्त रेखा शास्त्र का विशेष महत्व है। हस्त रेखा विशेषज्ञ हथेली की रेखाओं का विश्लेषण कर व्यक्ति विशेष को जीवन की पूरी जानकारी देते हैं। हथेली में तीन प्रमुख रेखाएं हैं, जो क्रमशः जीवन रेखा, मस्तिष्क और हृदय रेखा हैं। साथ ही भाग्य और विवाह रेखा का भी विचार किया जाता है। इसके अलावा, हथेली पर कई निशान भी होते हैं, जो बेहद शुभ होते हैं। आसान शब्दों में कहें तो ये निशान धनवान बनने के संकेत होते हैं। अगर आपकी हथेली पर भी V का निशान है, तो आपकी किस्मत भी एक दिन जरूर बदलेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

loksabha election banner

V का निशान

हस्तरेखा जानकारों की मानें तो तर्जनी और मध्यमा अंगुली के मध्य V का निशान होना बेहद शुभ माना जाता है। जिन लोगों की हथेली पर V का निशान होता है। उनकी सोच सकारात्मक होती है। विषम परिस्थिति में भी ऐसे लोग घबराते नहीं हैं। ऐसे लोगों को शुरुआत के दिनों में संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि, 35 वर्ष की आयु से इनकी किस्मत बदलने लगती है। इन्हें हर कार्य में सिद्धि प्राप्त होने लगती है। कई बार तो उम्मीद से भी अधिक सफलता प्राप्त कर लोगों को आश्चर्य में डाल देते हैं। तकरीबन 40 की उम्र के बाद इन्हें जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है।

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर V का निशान होता है, उन्हें परिवार भी मन मुताबिक मिलता है। परिवार के लोगों के साथ इनका संबंध दोस्ताना रहता है। ये एक दूसरे का साथ देते हैं। दिल से दयावान होने की वजह से ये दूसरों की मदद भी करते हैं। ऐसे लोगों पर आंख मूंदकर कर भरोसा किया जा सकता है। इनमें पीछे न हटने की भी कला होती है। इसके लिए ये बुरे समय में भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ खड़े रहते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.