Yogini Ekadashi 2023: योगिनी एकादशी के दिन तेज पत्ते से करें ये उपाय, सभी दुखों का होगा अंत
Yogini Ekadashi 2023 धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से आय आयु सुख और भाग्य में वृद्धि होती है। भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। एकादशी तिथि पर विशेष उपाय भी किए जाते हैं।
नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Yogini Ekadashi 2023: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। वैष्णव संप्रदाय के लोग एकादशी पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु संग माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही भगवान विष्णु के निमित्त व्रत भी रखा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज योगिनी एकादशी है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से आय, आयु, सुख और भाग्य में वृद्धि होती है। भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। एकादशी तिथि पर विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। अगर आप भी सुख, शांति और धन पाना चाहते हैं, तो योगिनी एकादशी के दिन तेज पत्ते से ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-
तेज पत्ते से करें ये चमत्कारी उपाय
- योगिनी एकादशी तिथि पर आरती अर्चना करने के बाद 7 तेज पत्ते घर में जलाएं। अब तेज पत्ते के धुंए को पूरे घर में फैलाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक शक्ति दूर होती है। साथ ही वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।
- अगर आप आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो योगिनी एकादशी के दिन पूजा के समय जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को एक तेज पत्ता अर्पित करें। इसके बाद सुख, समृद्धि और धन वृद्धि की कामना करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर होती है।
- विशेष कार्य में सिद्धि पाने के लिए योगिनी एकादशी के दिन पूजा करते समय एक तेज पत्ते पर सिंदूर से अपनी इच्छा लिखकर भगवान के समक्ष अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
- अगर घर में किसी व्यक्ति को बुरी नजर लग गई है, तो योगिनी एकादशी के दिन 7 तेज पत्ते और एक चम्मच नमक लेकर पीड़ित व्यक्ति के सिर से 7 बार उसार कर तेज पत्ते और नमक को किसी पेड़ के नीचे रख दें।
- अगर आपको भी रात में बुरे सपने आते हैं, तो रात में सोने से पहले तकिए के नीचे एक तेज पत्ता रखें। इस उपाय को करने से बुरे और डरावने सपने नहीं आते हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'