Grah Dosh in Kundli: इन 9 उपायों से दूर करें ग्रहों के दोष, जीवन में मिलेगी सफलता, यश और तरक्की
Grah Dosh in Kundli ग्रहों की स्थिति को ठीक करना बेहद जरूरी होता है तभी हमारा जीवन सुख और समृद्धि से परिपूर्ण होगा।
Grah Dosh Nivaran Upay: मानव जीवन पर ग्रहों का असर बहुत गहरा होता है। हमें औरों से अलग बनाने वाले हमारी कुंडली के ग्रह ही होते हैं। ग्रहों की बदलती चाल से मानव जीवन भी प्रभावित होता है। ग्रहों की स्थिति को ठीक करना बेहद जरूरी होता है, तभी हमारा जीवन सुख और समृद्धि से परिपूर्ण होगा। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय हैं, जिन्हें आजमाना बेहद सरल है और यह बहुत ही असरकारी है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा से इन उपायों के बारे में।
1. कुंडली में मजबूत सूर्य का होना जरूरी है। यह आपको समाज में कॉन्फिडेंस, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दिला सकता है। सूर्य की स्थिति अगर कमजोर है, तो आपको कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य को मजबूत करने के लिए बहते हुए जल में गुड़ प्रवाहित करें।
2. चंद्रमा के कमजोर होने के कारण आपको मानसिक परेशानियां हो सकती है क्योंकि चंद्रमा मन का कारक माना गया है। चंद्र को मजबूत बनाने के लिए दूध या पानी से एक पात्र को भरें और सिरहाने रखकर सो जाएं। सुबह उठकर किसी बबूल के पेड़ की जड़ में इसे डाल दें। रोज माता के पैर जरुर स्पर्श करें।
3. मंगल को शांत करने के लिए मिठाई या फिर कोई भी मीठा भोजन दान करना चाहिए।इसके अलावा बताशे किसी नदी या बहते जल में प्रवाहित करें। हनुमान जी की पूजा करें।
4. बुध को मजबूत बनाने के लिए किसी ताबें के पतले से सिक्के में सुराग कर दें और उसे बहते पानी में प्रवाहित करें।
5. गुरु को मजबूत बनाने के लिए घर में सुगंधित धूप जलाएं, नाभि पर केसर लगाएं। अपने से बड़ो और गुरुजनों का सम्मान करें।
6. शुक्र को मजबूत करने के लिए कपड़ों में सुगंधित इत्र लगाएं। दो असली मोती लेकर उनमें से एक को पानी में बहा दें। दूसरे को अपने पास संभाल कर रख लें। गाय को ज्वार का चारा खिलाना चाहिए और शुक्रवार के दिन खाने में खटाई का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
7. शनिवार के दिन किसी पात्र में सरसों का तेल लेकर उसमें एक सिक्का डालें और अपने चेहरे की छाया तेल में देखकर वह तेल किसी जरुरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। शनि को मजबूत करने का यह बेहद प्रभावशाही उपाय है।
8. राहु के दोष से बचने के लिए केवल मूली का दान करें। दान करने से पहले मूली का साग हटा दे।
9. केतु की दशा सही करने के लिए हैं, किसी दो-रंगे कुत्ते को रोटी खिलाएं।
डिस्क्लेमर-
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।