Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandrama Ke Upay: कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए करें ये उपाय, चमक उठेगा भाग्य का सितारा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 02 Jul 2023 03:59 PM (IST)

    Chandrama Ke Upay ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन चंद्र देव की पूजा-उपासना करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा मजबूत रहने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही मन प्रसन्नचित रहता है। कुंडली में चंद्रमा कमजोर रहने से मन अशांत रहता है। व्यक्ति निर्णय लेने में असमर्थ रहता है। इससे बने हुए काम भी बिगड़ जाते हैं।

    Hero Image
    Chandrama Ke Upay: कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए करें ये उपाय, चमक उठेगा भाग्य का सितारा

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Chandrama Ke Upay: सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही मनोकामना पूर्ति हेतु उनके निमित्त व्रत उपवास रखा जाता है। इस दिन चंद्र देव की भी पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन चंद्र देव की पूजा-उपासना करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा मजबूत रहने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही मन प्रसन्नचित रहता है। कुंडली में चंद्रमा कमजोर रहने से मन अशांत रहता है। व्यक्ति निर्णय लेने में असमर्थ रहता है। इससे बने हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो सोमवार के दिन ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। आइए, उपाय जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्रमा मजबूत करने के उपाय

    - अगर आप कुंडली में चंद्रमा मजबूत करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन शुद्ध कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से व्यक्ति के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। साथ ही कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

    - ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से माता जी की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। मां को चंद्रमा का प्रतीक माना गया है। अतः कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने हेतु मां की सेवा और सम्मान करें। उनकी आज्ञा का पालन करें।

    - सोमवार के दिन कच्चे चावल और दूध का दान करना शुभ होता है। इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। इसके लिए सोमवार के दिन यथा शक्ति तथा भक्ति भाव से चावल और दूध का दान करें।

    - ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा के बीज मंत्र 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः' का नियमित जाप करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। श्वेत वस्त्र धारण कर बीज मंत्र का जाप करें।

    -  अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो पानी की बर्बादी न करें। उचित मात्रा में पानी का इस्तेमाल करें। व्यर्थ में पानी बर्बाद करने से कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है।

    - वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में मोर पंख रखने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही वास्तु दोष दूर होता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'