Move to Jagran APP

देवी-देवता की पूजा करते समय बिल्कुल भी न करें इन बर्तनों का इस्तेमाल, मिलेगा अशुभ फल

देव-देवता की पूजा करते समय कई नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इसी तरह मनुस्मृति में बताया गया है कि पूजा करते समय किन तरह के धातु से बने बर्तनों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसका व्यक्ति को अशुभ फल मिलता है।

By Shivani SinghEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 08:47 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 03:22 PM (IST)
देवी-देवता की पूजा करते समय बिल्कुल भी न करें इन बर्तनों का इस्तेमाल, मिलेगा अशुभ फल
Inauspicious To Use These Metal Utensils: पूजा में न करें इन बर्तनों का इस्तेमाल

नई दिल्ली, Inauspicious To Use These Metal Utensils: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य या फिर मांगलिक कार्य में सबसे पहले देवी-देवता की पूजा की जाती है। इसके अलावा सुख-समृद्धि और शांति के लिए नियमित रूप से देवी-देवता की पूजा करते हैं। पूजा-पाठ का शुभ फल पाने के ल‍िए विभिन्न तरह के नियमों का पालन करते हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल पूजा के समय कर लेते हैं, जिससे आपक आराधना का पूर्ण फल नहीं मिलता है। ऐसे ही पूजा के समय प्रयोग क‍िए जाने वाले विभिन्न तरह के धातु से बने बर्तनों का इस्तेमाल। दरअसल, पूजा का बर्तनों से काफी गहरा संबंध है। मनु स्मृति के अनुसार, पूजा क सामग्री में कुछ ऐसे धातु है जिसके बने बर्तनों का कतई इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं क‍ि कौन सी धातु के बर्तनों में पूजा करना अशुभ माना जाता है।

loksabha election banner

बता दें कि मनु स्मृति एक प्राचीन ग्रंथ है जिसमें 12 अध्यायों में बांटा गया है जिसमें 2685 श्लोक है। इसमें सृष्टि क उत्पत्ति से लेकर धर्म, समाज, आश्रम व्यवस्था, राजा का कर्तव्य, दंड विघधान, स्त्री-पुरुष के कर्तव्य से लेकर कई बातें बताई गई हैं।

श्लोक

निलेप कांचनं भांडमभिरेव विशुद्धयपि।

अब्जमश्ममयंचैव राजतं चानुपस्कृतम्।।

मनु स्मृति के इस श्लोक के अनुसार, पूजा करते समय एल्युमिनियम, लोहा और स्टैनलेस स्टील का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पूजा में मिट्टी, तांबा, पीतल, चांदी, सोने के बर्तन आदि का इस्तेमाल करना चाहिए।

पूजा में न करें एल्युमिनियम का इस्तेमाल

मनु स्मृति के मुताबिक, एल्युमिनियम से बन चीजों का इस्तेमाल पूजा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसे रगड़ने से कालिख निकलती है। ऐसे में इस बर्तन से देवी-देवता का स्नान कराने से कालिख उन्हें भी लग जाती है जो बिल्कुल शुभ नहीं माना जाता है।

स्टैनलेस स्टील

मनु स्मृति के मुताबिक, पूजा में किसी भी ऐसी वस्तु का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जो स्टैनलैस स्टील से बनी हो। क्योंकि यह अशुद्ध धातु मानी जाती है। इस बर्तनों का इस्तेमाल पूजा में करने से फलदायी फल नहीं मिलता है।

लोहा

लोहा से बनी किसी भी चीज का इस्तेमाल पूजा के दौरान नहीं करना चाहिए। इसे अशुभ धातु माना जाता है। क्योंकि पानी और हवा के संपर्क में आते ही इसमें जंग लग जाती है। लेकिन भगवान शनि की पूजा करने के लिए लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Pic Credit- instagram/ankitas_abode

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.