विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lord Shiva: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 09 Feb 2025 01:56 PM (IST)

हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025 Date) मनाई जाती है। इस साल ...और पढ़ें

Lord Shiva: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
Lord Shiva: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. महाशिवरात्रि फाल्गुन महीने में मनाई जाती है।
  2. इस दिन देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है।
  3. भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिष अविवाहित जातकों को शीघ्र विवाह के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं।

शिव पुराण में वर्णित है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है। जगत की देवी मां पार्वती ने भगवान शिव को वर रूप में पाने के लिए सोमवार का व्रत रखा था। भगवान शिव जलाभिषेक से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। अतः सोमवार के दिन गंगाजल, सामान्य जल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें: कुंभ संक्रांति पर करें इन 3 चीजों का दान, सौभाग्य में बदल जाएगा दुर्भाग्य

इन चीजों से करें अभिषेक

  • मेष राशि के जातक सोमवार के दिन शहद मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • वृषभ राशि के जातक पूजा के समय कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
  • मिथुन राशि के जातक सोमवार के दिन भांग मिश्रित दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • कर्क राशि के जातक सोमवार के दिन शुद्ध घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
  • सिंह राशि के जातक गुड़ मिश्रित गंगाजल से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
  • कन्या राशि के जातक सोमवार के दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • तुला राशि के जातक पूजा के समय पंचामृत या दही से भगवान शंकर का अभिषेक करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक सुगंध और शहद मिश्रित दूध से महादेव का अभिषेक करें।
  • धनु राशि के जातक सोमवार के दिन दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • मकर राशि के जातक सोमवार को काले तिल मिश्रित गंगाजल से शिव जी का अभिषेक करें।
  • कुंभ राशि के जातक गंगाजल में अपराजिता फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • मीन राशि के जातक सोमवार के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें: प्रदोष व्रत पर करें इस कथा का पाठ, शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।