दिवाली 2026: आपके शहर में लक्ष्मी पूजन का सबसे सटीक समय, नोट करें शुभ मुहूर्त
दीवाली 2026 पर लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त और शहर-वार समय की जानकारी दी गई है। 8 नवंबर 2026 को ...और पढ़ें

दीवाली 2026 अलग-अलग शहरों में पूजा का समय
HighLights
दीवाली 2026, 8 नवंबर को मनाई जाएगी।
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:06 से 8:09 तक।
प्रमुख शहरों के लिए अलग-अलग पूजा समय उपलब्ध है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में दीवाली सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसे रोशनी और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाने के साथ दीपक जलाते हैं। इसके बाद शाम को परिवार समेत मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दीवाली के मौके पर शुभ मुहूर्त में पूजा करना बेहद जरूरी माना गया है।
इस साल दीवाली 8 नवंबर 2026 यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त अलग-अलग शहरों में अलग हो सकता है। ऐसे में जानते हैं अलग-अलग शहरों में लक्ष्मी पूजा का शुभ समय क्या रहने वाला है?
दीवाली 2026 कब? (Diwali 2026 Date)
हिंदू पंचांग के हिसाब से इस साल दीवाली का पर्व 8 नवंबर, रविवार के दिन मनाया जाएगा। हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीवाली का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की प्रदोष काल में पूजा करने की परंपरा रही है।
दीवाली 2026 लक्ष्मी पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त (Diwali 2026 Shubh Muhurat)
आज लक्ष्मी पूजा के लिए अलग-अलग शुभ मुहूर्त बताए गए हैं।
अमावस्थया तिथि की शुरुआत- 8 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर
अमावस्या तिथि समाप्त- 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक
लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त- शाम 6 बजकर 6 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 9 मिनट तक
प्रदोष काल की पूजा- शाम 5 बजकर 40 मिनट से लेकर 8 बजकर 9 मिनट तक
वृषभ काल की पूजा- शाम 6 बजकर 06 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 09 मिनट तक
शहरों के अनुसार लक्ष्मी पूजा का समय (Diwali 2026 City-wise Muhurat)
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, लक्ष्मी पूजा का पर्व कार्तिक अमावस्या की तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष (2026) कार्तिक अमावस्या तिथि 8 नवंबर 2026 को है। शास्त्रों के अनुसार, लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल और वृषभ/सिंह लग्न (निशीथ काल) में करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। आइए जानते हैं भारत के प्रमुख शहरों के अनुसार लक्ष्मी पूजा का शुभ प्रदोष काल मुहूर्त:
प्रमुख शहरों के अनुसार लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली / उत्तर भारत: शाम 05:32 बजे से रात 08:05 बजे के बीच प्रदोष काल एवं वृषभ लग्न का अत्यंत शुभ समय रहेगा।
मुंबई: शाम 06:11 बजे से रात 08:31 बजे तक।
कोलकाता: शाम 05:00 बजे से रात 07:22 बजे तक।
चेन्नई: शाम 05:51 बजे से रात 08:12 बजे तक।
बेंगलुरु: शाम 06:01 बजे से रात 08:23 बजे तक।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।